- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- क्रिकेट
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- स्पोर्ट्स
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
सेन्को गोल्ड की 36% प्रीमियम पर लिस्टिंग:सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़ा, आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजीमुंबईएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी शुक्रवार (14 जुलाई) को तेजी दिख रही है। सेंसेक्स 150 से ज्यादा अंक चढ़कर 65,700 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंकों से ज्यादा की तेजी है। यह 19,450 के पार ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी और 16 में गिरावट है। टेक महिंद्रा का शेयर 2.81% चढ़ा है। पावर ग्रिड में 1% से ज्यादा की गिरावट है।
आईटी इंडेक्स 2% चढ़ा
NSE पर लगभग सभी इंडेक्स चढ़े हैं। बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 2% चढ़ा है। रिटल्टी में भी 1% से ज्यादा की तेजी है। हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेब्लस में मामूली गिरावट है।
सेन्को गोल्ड की 36% प्रीमियम पर लिस्टिंग
सेन्को गोल्ड की 36% प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। यह BSE पर 431 रुपए/शेयर पर लिस्ट हुआ। वहीं NSE पर यह 430 रुपए पर लिस्ट हुआ है। इसका इश्यू प्राइस 317 रुपए था। कंपनी ने इस IPO के जरिए 405 करोड़ रुपए जुटाए है। कंपनी दुबई, मलेशिया और सिंगापुर में ज्वेलरी एक्सपोर्ट करती है। इसके भारत के 13 राज्यों में 127 शोरूम हैं।
नतीजों के बाद विप्रो के शेयरों में तेजी
IT कंपनी विप्रो (Wipro) ने गुरुवार (13 जुलाई) को Q1FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 11.95% बढ़कर 2870 करोड़ रुपए रहा।
एक साल पहले Q1FY23 में कंपनी को 2563 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 6.6% की गिरावट आई है। विप्रो का शेयर करीब 1% बढ़कर 400 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है।
कल बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था
शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी देखने को मिली थी। बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 66,064 का लेवल छुआ। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और ये 164 अंको की बढ़त के साथ 65,558 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 19,567 का लेवल छुआ था। निफ्टी में 29 अंकों की तेजी रही। ये 19,413. के स्तर पर बंद हुआ।
खबरें और भी हैं…
LIVEचंद्रयान-3 आज लॉन्च होगा: इसका बजट आदिपुरुष मूवी से भी कम, करीब 40 दिन बाद लैंडर चांद के साउथ पोल पर उतरेगा
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
टेस्ला को टैक्स में छूट नहीं देगी सरकार: रेवेन्यू सेक्रेटरी बोले- मंत्रालय विचार नहीं कर रहा; भारत को एक्सपोर्ट हब बनाना चाहती है EV कंपनी
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
फ्रांस में भी इस्तेमाल कर सकेंगे भारतीय UPI: PM मोदी एफिल टावर से शुरुआत करेंगे, उन्हें फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया
विदेश- कॉपी लिंक
शेयर
BMW X5 फेसलिफ्ट की भारत में लॉन्चिंग आज: SUV के 5.5 सेकेंड में 100 की स्पीड से दौड़ने का दावा, ऑडी Q5 से मुकाबला
टेक – ऑटो- कॉपी लिंक
शेयर
ऐप खोलेंवेस्ट इंडीज150-10 (64.3)VSभारत312-2 (113.0)स्टंप्स
- कॉपी लिंक
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article