- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- स्पोर्ट्स
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
अगले एक महीने तक महंगा बिकेगा टमाटर:बारिश के कारण फसल को नुकसान; केरल में 113, तो MP-गुजरात में 100 रुपए किलो दामनई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
टमाटर के दामों में अगले एक महीने तक कमी नहीं आने का अनुमान है। अभी देश के ज्यादातर बाजारों में टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो के पार निकल गई है। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के मुताबिक अभी केरल के एर्नाकुलम में टमाटर सबसे महंगा है। यहां दाम 113 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं।
एक महीने पहले यानी मई में तो उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में टमाटर 2-5 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। टमाटर के दामों में आई इस तेजी की वजह भारी बारिश है। बारिश के कारण टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है जिससे इसकी सप्लाई घट गई है। इसके पहले गर्मी ज्यादा होने से सब्जियां खराब हुई हैं।
आगे बढ़ने से पहले यहां पोल में शामिल होकर आप अपनी राय दे सकते हैं…
बीते 3 सालों में भी दिखा बारिश में टमाटर के दाम बढ़ने का ट्रेंड
बीते तीन सालों में भी बारिश में टमाटर के दामों में बढ़ोतरी का ट्रेंड दिखा है। पिछले साल यानी 2022 के जून महीने में टमाटर के दाम 60-70 रुपए किलो तक पहुंच गए थे। इससे पहले 2021 में दाम 100 रुपए और 2020 में दाम 70-80 रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गए थे।
अगले एक महीने बढ़े हुए रहेंगे दाम
इंदौर की चोइथराम मंडी व्यापारी एसोसिएशन के सचिव निखिल हार्डिया के अनुसार अगले एक महीने लगभग यही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे रेट सामान्य हो जाएंगे। हार्डिया ने कहा कि आसपास से माल की आवक ही नहीं है। सारा माल बाहर से आ रहा है।
तमिलनाडु एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के अनुसार टमाटर के पौधे जब तीन महीने के हो जाते हैं तो इनसे हफ्ते में दो बार टमाटर तोड़ सकते हैं। ये पौधे 1-2 महीने की अवधि तक फसल देते हैं। हालांकि ये किस्म, मिट्टी और जलवायु परिस्थितियों पर निर्भर करती है।
बिपरजॉय साइक्लोन ने भी बढ़ाई मुश्किलें
- कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बिपरजॉय साइक्लोन की वजह से भी टमाटर का उत्पादन प्रभावित हुआ है।
- गुजरात और महाराष्ट्र टमाटर का उत्पादन करने वाले टॉप राज्यों में शामिल है जहां बिपरजॉय का असर दिखा।
- साइक्लोन की वजह से गुजरात में टमाटर उत्पादन प्रभावित होने का असर कीमतों के बढ़ने के रूप में सामने आया।
दिल्ली में 70 रुपए से 100 रुपए तक बिक रहा टमाटर
दिल्ली में 70 से 100 रुपए प्रति किलो में टमाटर बिक रहा है। मध्य प्रदेश के मार्केट में टमाटर 80 से लेकर 100 रुपए जबकि उत्तर प्रदेश में 80 से 100 रुपए, राजस्थान में 90 से 110 रुपए और पंजाब में 60 से 80 रुपए में बिक रहे हैं।
टमाटर ही नहीं बाकी सब्जियों के दाम भी बढ़े
बारिश के कारण टमाटर ही नहीं बाकी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। 10 से 15 दिनों पहले जो धनिया 40-50 रुपए किलो के हिसाब से बिक रहा था वो अब 150-200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं हरी मिर्च के दाम बढ़कर 80-100 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं।
चीन के बाद भारत सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक देश
नेशनल हॉर्टिकल्चरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के अनुसार, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक देश भारत है। ये करीब 7.89 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से लगभग 25.05 टन प्रति हेक्टेयर की औसत उपज के साथ करीब 2 करोड़ टन टमाटर का उत्पादन करता है। चीन 5.6 करोड़ टन उत्पादन के साथ टॉप पर है।
भारत में साल 2021-22 में 2 करोड़ टन से ज्यादा टमाटर का उत्पादन हुआ था। यहां मुख्य तौर पर दो तरह के टमाटर उगाए जाते हैं। हाइब्रिड और लोकल। मध्य प्रदेश देश में सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक राज्य है। इसके बाद सर्वाधिक टमाटर उगाने वाले राज्यों में आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात का नंबर है।
खबरें और भी हैं…
हिंडनबर्ग का मकसद रेपुटेशन गिराकर मुनाफा कमाना था: रिपोर्ट गलत जानकारियों से भरी थी, शेयरहोल्डर्स से बोले गौतम अडाणी
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
अगले 6 महीनों में 23 IPO, 7 इसी हफ्ते: साल के बाकी महीनों में शेयर बाजार से 1 लाख करोड़ रुपए जुटाएंगी दो दर्जन कंपनियां
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
EPFO ने हायर-पेंशन अप्लाय करने की डेडलाइन 11-जुलाई तक बढ़ाई: इस ऑप्शन को चुनने से कितनी बढ़ जाएगी पेंशन, अप्लाय करने की पूरी प्रोसेस जानें
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
चिदंबरम बोले- UPA के कंधों पर खड़ी है मोदी सरकार: वित्त मंत्री सीतारमण के दावों पर कहा- 'आधार' UPA सरकार का आइडिया
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article