- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- क्रिकेट
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- स्पोर्ट्स
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
अमेरिका की 100 सबसे धनी सेल्फ-मेड महिलाओं में चार भारतवंशी:इनकी कुल संपत्ति 36 हजार करोड़ रुपए, लिस्ट में अमेरिकी की डायने हेंड्रिक्स टॉप परन्यूयॉर्क8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका की 100 सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में चार भारतवंशियों महिलाओं ने भी जगह बनाई है। भारतीय मूल की इन चारों महिलाओं की संपत्ति सामूहिक रूप से 36 हजार करोड़ रुपए है। बीते साल इनकी संपत्ति करीब 34 हजार करोड़ रुपए थी। इसमें करीब 6% बढ़ोतरी हुई है।
फोर्ब्स की इस लिस्ट में एरिस्टा नेटवर्क्स की CEO जयश्री उल्लाल, सिंटेल की CEO नीरजा सेठी, कॉन्फ्लूएंट की CEO नेहा नरखेड़े व पेप्सिको की पूर्व CEO इंद्रा नूयी हैं। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर अमेरिकी की डायने हेंड्रिक्स हैं। इनकी नेटवर्थ 12.3 लाख करोड़ रुपए (15 बिलियन डॉलर) है।
जयश्री उल्लाल: जीरो रेवेन्यू वाली कंपनी को 4 लाख करोड़ का बनाया
2008 में उल्लाल एरिस्टा नेटवर्क्स से जुड़ीं, तब रेवेन्यू नहीं था और 50 कर्मचारी थे। 2014 में वे कंपनी का IPO लेकर आईं, जो ऐतिहासिक रहा। आज कंपनी 4 लाख करोड़ की है। उल्लाल का जन्म लंदन में, पालन-पोषण दिल्ली में हुआ। उन्होंने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई अमेरिकी यूनिवर्सिटी से ही की।
नीरजा सेठी : DU की छात्रा ने अमेरिका के फ्लैट में शुरू की थी कंपनी
सिंटेल की शुरुआत नीरजा ने पति भरत देसाई के साथ की थी। सिर्फ 2000 डॉलर में एक फ्लैट से शुरू हुई यह IT स्टाफिंग कंपनी जल्द ही IT एप्लिकेशन सर्विस फर्म बन गई। 2018 में फ्रांस की IT फर्म एटोस एसई ने इसे 28,000 करोड़ रु. में खरीदा था, इससे उन्हें 4212 करोड़ रु. मिले थे। नीरजा DU की छात्रा रह चुकी हैं।
नेहा नरखेड़े : लिंक्डइन-ओरेकल में काम किया, अब खुद की कंपनी
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से उद्यमी बनीं 38 साल की नेहा की शुरुआती पढ़ाई पुणे में हुई थी। ओरेकल और लिंक्डइन से अनुभव लेकर सॉफ्टवेयर कंपनी कॉन्फ्लूएंट शुरू की। हाल ही में उन्होंने दो करोड़ डॉलर की फंडिंग के साथ फ्रॉड डिटेक्शन कंपनी ऑस्सिलर की नींव रखी है। नेहा टेक्निकल विषयों पर किताबें भी लिखती हैं।
इंद्रा नूयी : मास्टर्स की फीस जुटाने के लिए रिसेप्शनिस्ट रहीं
50 सबसे बड़ी अमेरिकी कंपनियों में शामिल पेप्सिको के साथ 24 साल रहीं। इंद्रा इस पद पर पहली गैर श्वेत व अप्रवासी महिला हैं। IIM कोलकाता से डिप्लोमा करने के बाद नौकरी की। मास्टर्स करने येल यूनिवर्सिटी पहुंचीं। फीस जुटाने के लिए रिसेप्शनिस्ट का काम करती थीं। उन्होंने ऑटोबायोग्राफी ‘माई लाइफ इन फुल’ भी लिखी है।
खबरें और भी हैं…
हुंडई की एक्सटर लॉन्च, कीमत 6 लाख: सभी वैरिएंट में 6 एयरबैग देने वाली भारत की पहली मिनी SUV, टाटा पंच से मुकाबला
टेक – ऑटो- कॉपी लिंक
शेयर
बिना ID प्रूफ 2000 के नोट बदले जाते रहेंगे: RBI के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज, SC ने कहा- क्या सब्जी वाला आईडी प्रूफ मांगता है?
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
PPF vs रिकरिंग डिपॉजिट: इनके जरिए आसानी से तैयार होगा बड़ा फंड, जानें इन दोनों स्कीम्स में से कौन-सी बेहतर
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
25% तक घटेगा AC चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया: जिन ट्रेनों में पिछले महीने 50% सीटें भरीं उनमें लागू होगी रियायती दर
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article