- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- स्पोर्ट्स
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
इंडिगो का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ के पार:ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन; इसी महीने 500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया थामुंबई40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड यानी इंडिगो का मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार (28 जून) को 1 लाख करोड़ रुपए के आकड़े को पार कर गया है। इसके साथ इंडिगो इस अचीवमेंट को हासिल करने वाली देश की पहली एयरलाइन कंपनी बन गई है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज इंडिगो का शेयर 3.55% की तेजी के साथ 2619.85 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक 2634.25 रुपए के रिकार्ड हाई को भी टच किया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,01,007.56 करोड़ रुपए हो गया है।
इसी महीने इंडिगो ने 500 एयरबस A320 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था
सोमवार (19 जून) को इंडिगो ने 500 एयरबस A320 फैमिली एयरक्राफ्ट खरीदने का ऐलान किया था। इसके साथ ही इंडिगो एक बार में इतना बड़ा ऑर्डर देने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है। इंडिगो से पहले यह रिकॉर्ड एअर इंडिया के नाम था। इन एयरक्राफ्ट्स की डिलीवरी 2030 से 2035 के बीच होने की उम्मीद है।
500 एयरबस A320 फैमिली एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए इंडिगो 50 अरब डॉलर यानी 4.09 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। हालांकि ऑर्डर की वास्तविक लागत कुछ कम भी हो सकती है, क्योंकि आमतौर पर ऐसे बड़े सौदों पर डिस्काउंट मिलता है।
इंडिगो की डोमेस्टिक मार्केट में 61% हिस्सेदारी
डोमेस्टिक मार्केट में इंडिगो की 61% हिस्सेदारी है। वर्तमान में इंडिगो 26 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, जिससे 75 इंटरनेशनल सिटीज को सर्विस मिलती है। 300 से ज्यादा विमानों की फ्लीट के साथ एयरलाइन रोजाना 1800 से ज्यादा उड़ानों के जरिए देश के 78 शहरों को जोड़ती है।
2027 तक भारत में दोगुने हो सकते हैं यात्री
- देश में कोविड से पहले की तुलना में 9% अधिक हवाई यात्री हैं। रोज औसतन 4.5 लाख लोग यात्रा कर रहे हैं।
- देश में 2013-14 में 6 करोड़ हवाई यात्री थे, जो बढ़कर 20 करोड़ हो गए। विमान 400 से 700 हुए।
- देश में बीते साल 20 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। 2027 तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री बढ़कर 40 करोड़ होने की उम्मीद है।
- अभी 700 यात्री प्लेन हैं, जो नाकाफी हैं। ऐसे में आगामी वर्षों में 3-4 नई एयरलाइंस आ रही हैं। एअर इंडिया भी बेड़े को 3 गुना बढ़ा रही है।
- देश में 8 साल में एयरपोर्ट 74 से बढ़कर 141 हो गए हैं। अगले पांच वर्षों में 80 नए एयरपोर्ट जुड़ेंगे। 2030 तक 220 एयरपोर्ट होंगे।
- सेंटर फॉर एशिया पेसिफिक एविएशन के मुताबिक 2043 तक 4000 प्लेन के साथ भारत में 130 करोड़ घरेलू व अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्री होंगे।
मार्केट कैप क्या होता है?
मार्केट कैप किसी भी कंपनी के कुल आउटस्टैंडिंग शेयरों की वैल्यू है। इसका कैलकुलेशन कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को स्टॉक की कीमत से गुणा करके किया जाता है। मार्केट कैप का इस्तेमाल कंपनियों के शेयरों को कैटेगराइज करने के लिए किया जाता है ताकि निवेशकों को उनके रिस्क प्रोफाइल के अनुसार उन्हें चुनने में मदद मिले। जैसे लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियां।
मार्केट कैप = आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या x शेयर की कीमत
मार्केट कैप कैसे काम आता है?
किसी कंपनी के शेयर में मुनाफा मिलेगा या नहीं इसका अनुमान कई फैक्टर्स से लगाया जाता है। इनमें से एक फैक्टर मार्केट कैप भी होता है। निवेशक मार्केट कैप को देखकर पता लगा सकते हैं कि कंपनी कितनी बड़ी है। कंपनी का मार्केट कैप जितना ज्यादा होता है उसे उतनी ही अच्छी कंपनी माना जाता है। डिमांड और सप्लाई के अनुसार स्टॉक की कीमतें बढ़ती और घटती है। इसलिए मार्केट कैप उस कंपनी की पब्लिक पर्सीवड वैल्यू होती है।
मार्केट कैप कैसे घटता-बढ़ता है?
मार्केट कैप के फॉर्मूले से साफ है कि कंपनी के जारी शेयरों की कुल संख्या को स्टॉक की कीमत से गुणा करके इसे निकाला जाता है। यानी अगर शेयर का भाव बढ़ेगा तो मार्केट कैप भी बढ़ेगा और शेयर का भाव घटेगा तो मार्केट कैप भी घटेगा।
यह भी पढ़ें…
सेंसेक्स पहली बार 64,000 और निफ्टी 19,000 के पार
आज यानी बुधवार (28 जून) को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 64,050 के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई और ये 499 अंक चढ़कर 63,915 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले इसी महीने 22 जून को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब सेंसेक्स ने 63,601 का स्तर छुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
GQG पार्टनर्स ने तीसरी बार अडाणी ग्रुप में निवेश किया
अमेरिकी कंपनी GQG पार्टनर्स ने IHC ग्रुप और अन्य इन्वेस्टर्स के साथ मिलकर बुधवार (28 जून) को अडाणी ग्रुप के शेयरों में 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8.2 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है। ET नाउ की रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉक डील के जरिए अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी ग्रीन एनर्जी की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
खबरें और भी हैं…
GQG ने तीसरी बार अडाणी ग्रुप में निवेश किया: एंटरप्राइजेज-ग्रीन एनर्जी के GQG पार्टनर्स और IHC ने 8 हजार करोड़ के शेयर खरीदे
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
एलन मस्क आज 52 साल के हुए: तीन बड़े इन्वेंशन से बदली दुनिया, गांजा पीने और एम्बर हर्ड से रोमांस को लेकर भी सुर्खियों में रहे
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
जुकरबर्ग से केज फाइट के लिए मस्क की ट्रेनिंग शुरू: साथी फाइटर ने फोटो शेयर की, कहा- मस्क की पावर और स्किल से प्रभावित हूं
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
बजाज-ट्रायम्फ की पहली बाइक 5-जुलाई को लॉन्च होगी: स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर 400 X को कंपनी ने अनवील किया, BMW G 310 R से होगी टक्कर
ऑटो- कॉपी लिंक
शेयर
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article