अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologyVirgo daily horoscope 30 august 2023 Today you will get new job offer you will be financially good but take extra care of your health Astrology in Hindiकन्या राशि 30 अगस्त: नई जॉब का ऑफर मिलेगा, धन लाभ के योग हैं, सेहत को लेकर सतर्क रहें, पढ़ें राशिफल
Virgo Horoscope Today, Kanya Rashi Ka Rashifal 30 August 2023: राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म के समय चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।
Arti Tripathiडॉ जेएन पांडे,नई दिल्लीWed, 30 Aug 2023 05:59 AMऐप पर पढ़ें
कन्या राशि 30 अगस्त: रिलेशनशिप में साथी से खुलकर बातचीत करने पर हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। नई जॉब के कई अवसर मिलेंगे। आज निवेश के लिए दिन अच्छा है और स्वास्थ्य से भी जुड़ी दिक्कतों का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं कन्या राशि का विस्तृत राशिफल…
लव लाइफ: पार्टनर संग अच्छे पल बिताएंगे। साथी को आज अपने परिजनों से मिला सकते हैं। कन्या राशि के कुछ जातक अपने पूर्व प्रेमी से मिलेंगे। हालांकि, कन्या राशि के मैरिड जातकों को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं।
करियर: अगर आप अपनी जॉब से खुश नहीं हैं तो आप कंपनी शिफ्ट कर सकते हैं। आपको जॉब के कई ऑफर मिलेंगे। आज जो लोग जॉब के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं, उन्हें बिना किसी परेशानी के इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी करने पर भी सफलता हासिल होगी।
आर्थिक स्थिति: आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ के योग हैं। अपने धन खर्च भी करना चाहेंगे, लेकिन फाइनेंसशियल प्लान जरूर बनाएं और बिना सोचे-समझे धन खर्च ना करें। धन की बचत करें। कन्या राशि के कुछ जातकों को अपने भाई-बहन को धन देने की आवश्यकता पड़ सकती है। फैमिली फंक्शन में भी आपको पैसे खर्च करना पड़ सकता है।
सेहत: कन्या राशि वालों को आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। कफ, सिर दर्द या वायरल इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही प्रोटीन और विटामिन से भरपूर डाइट लें। कन्या राशि के सीनियर्स किसी लंबी बीमारी से स्वस्थ होंगे। लेकिन सीने में दर्द या सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है।
अगला लेख पढ़ेंRaksha Bandhan Wishes: राखी आज, इन प्यार से भरे खूबसूरत मैसेज से भेजें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन