अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologyCareer Horoscope 8 September 2023 Today virgo aquarius and pisces people struggle in career read career daily horoscope Astrology in Hindiकरियर राशिफल 8 सिंतबर: कन्या, कुंभ और मीन राशि के लोगों को करियर में दिक्कतों से होगा सामना, पढ़ें करियर राशिफल
कार्यक्षेत्र में चुनौतियों को अवसर समझें। अपनी स्किल्स को इंप्रूव करें। इससे प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। ऑफिस में ज्यादा गॉसिप ना करें। इससे आपका काम प्रभावित होगा और कार्यों में देरी होगी।
Arti Tripathiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 08 Sep 2023 08:40 AMऐप पर पढ़ें
करियर राशिफल 8 सिंतबर: करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। सहकर्मियों से अपने संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करें। नई जॉब ऑफर को जाने ना दें। अपनी परफॉर्मेंस में सुधार लाने के लिए स्किल्स को इंप्रूव करने की कोशिश करें। इससे कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के मौके मिलेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। इससे आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। चलिए जानते हैं मेष से मीन तक राशियों का विस्तृत करियर राशिफल…
मेष: आज सितारे आपके पक्ष में हैं। कार्यक्षेत्र में आप आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। आप अपनी जॉब पर ज्यादा फोकस करेंगे, लेकिन यह परिवर्तन का समय है। आपको अपनी जॉब लाइफ में नई पहल करनी चाहिए। आपके सहकर्मी आपको मोटिवेट करेंगे। प्रमोशन के नए मौके मिलेंगे।
वृषभ:आज आपको अपनी जॉब को लेकर नेगेटिव महसूस हो सकता है। अगर आपको ऐसा एहसास हो रहा हो, तो अपने भावनाओं को बदलने का प्रयास करें। नेगेटिविटी पर ज्यादा ध्यान ना दें और अपने कार्यों के सकारात्मक पहलू पर फोकस करें। आपका फोकस अपनी जॉब को एंजॉय करने और अपने बाधाओं को दूर करने पर होना चाहिए।
मिथुन: सहकर्मियों के साथ अपने रिश्तों पर विचार करें और जरूरती पड़ने पर सुधार लाने की कोशिश करें। इससे आपको किसी कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कुछ समय बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी। इसलिए शांति बनाए रखें।
कर्क: आज आपको काफी असंतुष्टि महसूस होगी। आपकी परफार्मेंस को लेकर आप स्वंय और आपके उच्चाधिकारी असंतुष्ट रहेंगे। हालांकि, आपको सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा और उनके साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा।
सिंह: नई जॉब के अवसर मिलेंगे। इस अवसर को आप अपने तरक्की का जरिया मान सकते हैं। हालांकि, आपके नए ऑफर को लेने के लिए आपके सहकर्मी आपका मनोबल कमजोर कर सकते हैं। इससे आपको थोड़ी कंफ्यूजन होगी। नए अवसरों के हर एक पहलू पर विचार करें। यह आपके भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
कन्या: किसी काम को करने में मोटिवेशन की कमी हो सकती है। शायद आप अपनी जॉब को एंजाय ना करें। कार्यों में बढ़ोत्तरी से आपको तनाव महसूस हो सकता है। थोड़ा ब्रेक लें। खुद को मोटिवेटेड रखने की कोशिश करें। अपने सहकर्मियों से ज्यादा बातें शेयर ना करें। इससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला: अपनी स्किल को बेहतर बनाने के लिए नए अवसरों की तलाश करें। आपने स्किल पर बिना ध्यान दिए अपने परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश की है। अपनी जॉब में परेशानियों को बिना संकोच व्यक्त करें। ऑफिस पॉलिटिक्स का हिस्सा ना बनें। यह आपके परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है।
वृश्चिक: व्यवसाय से धन हानि के संकेत हैं। आपको धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि, भविष्य में इंसेटिव के जरिए धन लाभ की कई संभावनाएं हैं। लेकिन अभी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। ऑफिस में ज्यादा गॉसिप करने से आपका कार्य प्रभावित हो सकता है और काम में देरी हो सकती है।
धनु: काम के प्रति समर्पण का आपके स्वास्थ्य और पर्सनल लाइफ पर भी असर पड़ेगा। आज आप महसूस करेंगे कि वर्कलाइफ में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। हमेशा काम करने की आदत से आप दबाव महसूस हो सकता है। आज थोड़ा आराम करें। इससे आपको किसी को काम को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगा।
मकर: करियर में जरूरी बदलावों पर विचार करने के लिए समय निकालें। उस जॉब को जाने दें, जिसमें आपको अधिक तनाव महूसस हो और आपके कार्यों की प्रशंसा ना की जाए। आपको करियर के बेहतर अवसरों की तलाश करने के कई संकेत मिलेंगे।
कुंभ: आपका कोई सहकर्मी, जिसके आप बेहद करीब थे। वह आपके प्रतिस्पर्धी के साथ खड़ा हो सकता है और आपको धोखा दे सकता है। यह हैरान कर देने वाली घटना आपको प्रभावित कर सकती है। अपने कार्यों को फिलहाल के लिए स्थगित करना बेहतर होगा। वहीं दूसरी ओर आप अपने मैनेजर से करियर ग्रोथ पर चर्चा कर सकते हैं।
मीन: सीनीयर मैनेजमेंट से अनबन हो सकती है। इस विवाद से बचने की कोशिश करें। इससे आपको कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। विवाद बढ़ने पर फॉर्मल कम्युनिकेशन से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ेंकुंभ राशिफल 8 सितंबर: कुंभ राशि वालों के लिए आज ग्रहों की स्थिति पक्ष में, बस इस एक काम से बनाएं दूरी अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन