अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News Astrologyshukra margi venus transit horoscope rashifal future predictionsकर्क राशि में शुक्र की बड़ी हलचल 1 दिन बाद, बड़े बदलावों के संकेत, मेष से लेकर मीन वाले होंगे प्रभावित, पढ़ें राशिफल
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 4 सितंबर को शुक्र देव कर्क राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। कर्क राशि में शुक्र के मार्गी होने से बड़ी हलचल के योग बन रहे हैं।
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 02 Sep 2023 10:27 AMऐप पर पढ़ें
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 4 सितंबर को शुक्र देव कर्क राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शुक्र के कर्क राशि में मार्गी होने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। कर्क राशि में शुक्र के मार्गी होने से बड़ी हलचल के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, शुक्र के कर्क राशि में मार्गी होने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। परंतु मन परेशान भी हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से खुशनुमा संबंध रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव।
4 सितंबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र और गुरु चमकाएंगे भाग्य
कर्क राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा। परंतु बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परंतु मन परेशान भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।
कन्या राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।
तुला राशि- मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों के लिए परिवार से दूर किसी स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार में भी परिवर्तन संभव।
वृश्चिक राशि- मन में निराशा और असंतोष रहेगा। आत्मसंयत रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।
सिंतबर का महीना इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए वरदान के समान, पढ़ें मासिक अंकराशि भविष्यफल
धनु राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत भी रहें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा।
मकर राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय संभव।
कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
मीन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
अगला लेख पढ़ेंJanmashtami 2023:कब है कृष्ण जन्माष्टमी? नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन