अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News Astrologysurya gochar rashi parivartan sun transit 2023 horoscope rashifal future predictionsकल से बदल जाएगा इन 4 राशियों का भाग्य, चमकेगी सोई हुई किस्मत
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 16 जुलाई को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 15 Jul 2023 09:57 PMऐप पर पढ़ें
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 16 जुलाई को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव को ज्योतिषशास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सूर्य देव के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। आइए जानते हैं, सूर्य का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है-
मेष राशि-
- इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
- मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
- वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
- परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
- लेन-देन से लाभ होगा।
मिथुन राशि-
- रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।
- यात्रा से लाभ होने के योग बनेंगे।
- आय में वृद्धि हो सकती है।
- आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।
- कार्यों में सफलता मिलेगी।
- नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।
अंकराशि : 16 जुलाई को इन तारीखों में जन्मे लोगों को मिलेंगे शुभ समाचार, महालाभ के योग
कर्क राशि-
- नौकरी संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है।
- आय में वृद्धि से पैसों से संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
- जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।
- इस दौरान निवेश करने से लाभ होगा।
- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु राशि-
- शुभ परिणाम मिलेंगे।
- इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
- नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
- व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
- धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
- धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
अगला लेख पढ़ेंSomvati Amavasya 2023: 17 जुलाई को सोमवती अमावस्या व्रत; बन रहा गजब संयोग, होगी मोक्ष की प्राप्ति अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन