अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologyRahuketu transit after some time these zodiac sign will affect by transition of rahu and ketu planet Astrology in Hindiकुछ समय बाद बदलेगी राहु और केतु की चाल, सभी राशियां होंगी प्रभावित, शुभ के साथ मिलेंगे अशुभ फल, पढ़ें राशिफल
राहु-केतु की चाल कुछ समय बाद बदलने वाली है। राहु मेष राशि से मीन राशि में गोचर करेगा, वहीं केतु तुला राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेगा जिसका असर कई राशियों पर अशुभ परिणाम देने वाला है।
Arti Tripathiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 15 Jul 2023 01:41 PMऐप पर पढ़ें
Rahu-Ketu Gochar 2023: 30 अक्टूबर 2023 को राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, वहीं केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु को पाप ग्रह और मायावी ग्रह माना गया है। इन ग्रहों का गोचर कुछ राशियों को अशुभ फल दे सकता है। इन राशियों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
राहु-केतु के गोचर से सतर्क रहें ये राशियां:
मेष राशि: राहु-केतु के गोचर के अशुभ प्रभाव से मेष राशि के जातकों का बजट खराब हो सकता है। इन ग्रहों के परिवर्तन का असर मेष राशि के वैवाहिक जीवन पर भी पडे़गा। साथी संग कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवादों में पड़ने से बचें और भगवान शिव की अराधना करें।
वृषभ राशि:राहु-केतु के राशि परिवर्तन से वृष राशि के जातकों का समय मुश्किल भरा हो सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच अनबन बढ़ सकती है। घर में अशांति का माहौल बन सकता है। इसलिए बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलने से बचें।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर काफी दिक्कतों को बढ़ाने वाला है। राहु-केतु के प्रभाव से आपके व्यवहार में क्रोध आएगा, जो आपके काम बिगाड़ सकता है। अपने गुस्से को कंट्रोल करें और शांत रहने की कोशिश करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ेंHariyali Amavasya :हरियाली अमावस्या का होता है बहुत अधिक महत्व, नोट कर लें पूजा- विधि अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन