अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologySagittarius Horoscope September 8 Sagittarius people will not face shortage of money todayधनु राशिफल 8 सितंबर: धनु राशि वालों को आज नहीं रहेगी धन की कमी, पारिवारिक संपत्ति विरासत में मिलेगी
Sagittarius Horoscope Rashifal 8 September 2023 Future Predictions: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।
Saumya Tiwariडॉ जेएन पांडे,नई दिल्लीFri, 08 Sep 2023 07:35 AMऐप पर पढ़ें
धनु राशिफल 8 सितंबर 2023: धनु राशि वालों को आज घरेलू मुद्दों को मैच्योरिटी से सुलझाने की जरूरत है। ऑफिस में परेशानियां ज्यादा देर तक नहीं टिकेंगी और आपको मजबूत बनाएंगी। आर्थिक निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
लव लाइफ- कपल आज अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। हालांकि किसी भी तरह की बहस में न पड़ें क्योंकि इससे मनमुटाव हो सकता है। आपका पूर्व प्रेमी परेशानी का सबब बन सकता है और आपको इस समस्या के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। जो लोग रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं वे आज शादी के बारे में भी विचार कर सकते हैं। बातचीत की कमी के कारण लॉन्ग डिस्टेंस के रिश्तों में दरार आ जाएगी।
करियर- आगे बढ़ने के लिए कार्यस्थल पर हर अवसर का उपयोग करें। कुछ आईटी कंपनी में काम करने वाले कस्टमर के ऑफिस की यात्रा करेंगे जबकि व्यवसाय डेवलपर्स नई अवधारणाएं लाने में सफल होंगे। आपके कस्मटर प्रदर्शन से खुश होंगे। ऑफिस की राजनीति को मैच्योरिटी से संभालें। आज की डेड लाइन से न चूकें और ध्यान रखें कि टीम मीटिंग में आपके पास हमेशा प्लान बी हो। व्यवसायियों को ज्यादा अवसर दिखाई देंगे और वे एक नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं जो अच्छे परिणाम लाएगा।
आर्थिक स्थिति- व्यापारियों को आज सफलता मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। कुछ व्यापारियों के पास नए पार्टनर होंगे और धन की कोई कमी नहीं होगी। जो लोग भाग्यशाली हैं उन्हें पारिवारिक संपत्ति विरासत में मिलेगी। धनु राशि के कुछ जातकों को भाई-बहनों से आर्थिक सहायता मिलेगी। आज का दिन म्यूचुअल फंड फिक्स्ड डिपॉजिट और शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए भी अच्छा है।
सेहत– जिन लोगों को बेचैनी महसूस हो उन्हें तुरंत प्रभाव से डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। दिन भर स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं। हृदय संबंधी समस्याओं वालों को दिन के पहले भाग में परेशानी हो सकती हैं। सीनियर जातकों को नींद न आने की समस्या और जोड़ों में दर्द रहेगा। पॉजिटिव माहौल में रहकर तनाव संबंधी समस्याओं से बचें। गर्भवती महिला धनु राशि के जातकों को दोपहिया वाहन चलाते समय सावधान रहना चाहिए।
अगला लेख पढ़ेंसिंह राशिफल 8 सितंबर: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, पढ़ें विस्तृत राशिफल अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन