नहीं बच सकी व्हेल के बच्चे की जान:24 घंटे चला था रेस्क्यू ऑपरेशन, समुद्र में छोड़ने के कुछ घंटे बाद दिखाई दिया शवओलपाल (गुजरात)6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रविवार दोपहर को ओलपाड तालुका के मोर गांव के पास समुद्री तट पर कीचड़ में फंस गया था बच्चा।
गुजरात में सूरत जिले के ओलपाड में एक व्हेल मछली के बच्चे के रेस्क्यू किया गया था। लेकिन समुद्र में छोड़ने के कुछ घंटो बाद ही बच्चे ने तम दोड़ दिया। देर शाम को कुछ मछुआरों ने तट के करीब उसका शव देखा तो गांव वालों को सूचना दी।
24 घंटे चला था रेस्क्यू
रविवार दोपहर को ओलपाड तालुका के मोर गांव के पास समुद्री तट पर करीब 20 फील लंबी व्हेल तट पर आकर कीचड़ में फंस गई थी। इस दौरान समुद्र में ज्वार उठा था, जिससे व्हेल का यह बच्चा समुद्र किनारे आ गया था। शाम को कुछ मछुआरों ने इसे देखा तो मदद के लिए गांव के और लोगों को बुलाया।
गड्ढा खोदते समय कई युवक बाल्टियों और डिब्बों से व्हेल पर पानी डालते रहे।
बाल्टियों-डिब्बों से डालते रहे पानी
शुरुआत में लोग व्हेल के मुंह में बाल्टियों और डिब्बों से पानी भरते रहे, जिससे कि उसकी सांसे चलती रहें। इस दौरान विभाग की टीम के साथ अन्य लोग खेती-किसानी के औजारों से मछली के चारों तरफ गड्ढा करते रहे। यह सिलसिला तड़के सुबह तक चलता रहा।
गड्ढा खोदकर उसमें समुद्र का पानी भरा गया
इसके बाद वन विभाग और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया। व्हेल को बचाने के लिए वहीं पर एक गड्ढा खोदकर उसमें समुद्र का पानी भरा गया, जिससे कि उसकी सांसें चलती रहीं।
रात के समय मछली पकड़ने के जाल, रस्सियों से लेकर जेसीबी तक की मदद ली गई। रात में घना अंधेरा होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी लोगों की मेहनत रंग लाई।
समुद्र में जाने से पहले लोगों का इस अंदाज में किया धन्यवाद।
जाते समय 'धन्यवाद' देती नजर आई थी
आज दोपहर मछुआरों की एक बड़ी नाव की मदद की ली गई। व्हेल को गहरे पानी में लाने के लिए उसकी पूंछ में रस्सी बांधी गई और फिर समुद्र में गहराई तक लाया गया।
समुद्र में गायब होने से पहले व्हेल डुबकी लगकर बाहर निकली और अपने जबड़े खोलकर ऐसा रिएक्शन दिया था जैसे कि वह लोगों को उसकी जान बचाने का धन्यवाद दे रही हो।
खबरें और भी हैं…
कुएं में गिरे तेंदुआ और जंगली सुअर, VIDEO: शिकार के लिए सुअर के पीछे भाग रहा था तेंदुआ; करीब 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
खरगोन- कॉपी लिंक
शेयर
खेत से ट्रॉली में ट्रैवल करते हुए अजगर पहुंचा: बगहा में घरों के बाहर खेल रहे बच्चों की पड़ी नजर, शोर करने पर टीम आई; घंटों बाद रेस्क्यू
बगहा- कॉपी लिंक
शेयर
इटावा में कॉलोनी में दिखा विचित्र जीव: आसपास से लोग देखने के लिए हुए इकट्ठे, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर छोड़ा
इटावा- कॉपी लिंक
शेयर
रेस्क्यू कर जहरीले सांपों को जंगल में सुरक्षित छोड़ रहे
बेमेतरा- कॉपी लिंक
शेयर