पाकिस्तान में कई सेना अधिकारियों पर कोर्ट मार्शल की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पाकिस्तानी सेना के डीजी इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आइएसपीआर) के अनुसार 09 मई की घटना पर को लेकर ले.जनरल सलमान फ़ैयाज़ ग़नी को समेत 15 अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें ब्रिगेडियर और 01 मेजर जनरल भी शामिल हैं। साथ ही एक लेफ्टिनेंट जनरल, 03 मेजर जनरल और 7 ब्रिगेडियर को बर्खास्त कर दिया गया है। इन सभी को सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा नहीं कर पाने के आरोप में बर्खास्त किया गया है।
पाकिस्तान के डीजी आइएसपीआर ने बताया कि चार स्टार जनरल की पोती (खदीजा शाह) और कई कुलीन लोग 9 मई की घटना के मुकदमे का सामना करने के लिए सलाखों के पीछे हैं। इनमें एक लेफ्टिनेंट जनरल और सेना के दो अन्य उच्चाधिकारी शामिल हैं। हालांकि अभी सभी अधिकारियों के नाम की लिस्ट पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी नहीं की गई है। मगर बताया गया है कि 09 मई की घटना में इनकी संलिप्तता के चलते कोर्ट मार्शल की यह कार्रवाई की गई है। यानि आरोप है कि ये सैन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर पाने में नाकाम रहे।
इमरान की गिरफ्तारी के बाद भड़की थी हिंसा
बता दें कि बीती 09 मई को भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान उग्र इमरान के समर्थकों ने ने कई सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ के साथ उसे आग के हवाले कर दिया था। अभी कई अन्य अधिकारियों के भी कोर्ट मार्शल की आशंका बनी है। पीटीआइ अध्यक्ष व पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान समेत उनकी पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी सैन्य अदालत में मुकदमा चलाया जा रहा है। इमरान खान पहले ही अपने कोर्ट मार्शल की आशंका जाहिर कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान पर गिरी बिजली, 10 लोगों की ले गई जान; किसी को नहीं मिला संभलने का मौका
चीन दौरे के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री साथ ले गए दो विमान, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्शन