- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- क्रिकेट
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- स्पोर्ट्स
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
फ्रांस में भी इस्तेमाल कर सकेंगे भारतीय UPI:PM मोदी एफिल टावर से शुरुआत करेंगे, उन्हें फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गयापेरिसकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार देर रात PM मोदी को अपने देश का सबसे बड़ा सम्मान दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिन के दौरे पर हैं। पेरिस के प्रेसिडेंट पैलेस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार देर रात उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से नवाजा। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय PM बन गए हैं।
PM ने फ्रांस में बसे प्रवासियों से भारत में निवेश की भी अपील की। साथ ही ये भी बताया कि फ्रांस और भारत के बीच डिजिटल पेमेंट को लेकर करार हुआ है। इसके तहत फ्रांस में भारत के UPI से पेमेंट की जा सकेंगी। उन्होंने कहा जल्द ही इसकी शुरुआत एफिल टावर से होगी।
PM मोदी भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे पेरिस पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यहां के ला सीन म्यूजिकल में भारतवंशियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'फ्रांस आना घर आने जैसा है। भारत के लोग जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं।'
फ्रांस में PM मोदी के आज के कार्यक्रम…
- नेशनल डे परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे।
- फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बातचीत होगी।
- CEOs के साथ मीटिंग करेंगे।
- राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों PM मोदी के लिए स्टेट बैन्क्वेट भी होस्ट करेंगे।
ला सीन म्यूजिकल में भारतवंशियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
मोदी बोले- जल्द एफिल टावर पर होगा UPI से पेमेंट… स्पीच की 5 बड़ी बातें
- भारत अगले 25 वर्षों में विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। आज हर इंटरनेशनल एजेंसी कह रही है भारत आगे बढ़ रहा है।
- उन्होंने कहा, 'मैं संकल्प लेता हूं कि शरीर का हर कण आपके लिए है। वर्ल्ड ऑर्डर में भारत खास रोल निभा रहा है। हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव और प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है।'
- फ्रांस और भारत के लोगों के बीच का कनेक्शन और लोगों के बीच का आपसी विश्वास ही इस साझेदारी का सबसे मजबूत आधार है। यहां नमस्ते फ्रांस फेस्टिवल होता है, तो भारत में लोग बोन्सू इंडिया का आनंद उठाते हैं।
- भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा है। पहली बार किसी देश की अध्यक्षता में ऐसा हो रहा है कि उस देश के कोने-कोने में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं। पूरा G20 समूह भारत की सामर्थ्य को देख रहा है।
- मैं 2015 में फ्रांस आया था, तब मैंने यहां शहीद हुए हजारों भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी। 100 साल पहले ये भारतीय सैनिक अपना कर्तव्य निभाते हुए फ्रांस की धरती पर शहीद हुए थे। तब जिन रेजीमेंट से उन जवानों ने यहां युद्ध में हिस्सा लिया, उन्हीं में से एक पंजाब रेजिमेंट कल यहां नेशनल डे परेड में हिस्सा लेने जा रही है। शहादत को सम्मान देने के लिए फ्रांस का धन्यवाद।
मोदी ने भारतवंशियों के लिए 4 ऐलान भी किए
- फ्रांस में तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा लगेगी। उनकी लिखी किताब तिरुक्कुरल दुनियाभर में मशहूर है और कई भाषाओं में ट्रांसलेट की जा चुकी है।
- फ्रांस में मास्टर्स करने वाले भारतीय छात्रों को 5 साल का लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वीजा दिया जाएगा। इससे पहले पोस्ट स्टडी वीजा लिमिट केवल 2 साल की थी।
- भारत सरकार ने फ्रांस सरकार की मदद से मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है।
- भारतीय फ्रांस में भी UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट कर पाएंगे।
मोदी की फ्रांस यात्रा का पहला दिन तस्वीरों में देखिए …
मोदी शाम करीब 4 बजे फ्रांस पहुंचे। PM एलिजाबेथ बॉर्ने ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया।होटल के बाहर मोदी भारतीय मूल के लोगों से मिले। कई लोगों से हाथ मिलाया।होटल के बाहर भारतीय मूल के लोग मोदी से मिलने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे।मोदी फ्रांस की PM एलिजाबेथ बॉर्ने से मिले। मुलाकात करीब एक घंटा चली। इस दौरान दोनों नेताओं ने ट्रेड, एनर्जी और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की।मोदी ने सीनेट के चेयरमैन गेरार्ड लार्शर से मुलाकात की। दोनों ने 35 मिनट भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी के मुद्दे पर बातचीत की।मोदी इसके बाद प्रेसिडेंट पैलेस पहुंचे। यहां राष्ट्रपति मैक्रों ने गले लगकर उनका स्वागत किया।राष्ट्रपति मैक्रों ने मोदी के लिए डिनर का भी आयोजन किया।
भारत-फ्रांस की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के 25 साल पूरे
PM मोदी का ये दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब भारत-फ्रांस की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को 25 साल पूरे हो गए हैं। PM मोदी को फ्रांस के नेशनल डे यानी बैस्टिल डे पर बतौर चीफ गेस्ट इनवाइट किया गया है। मोदी से पहले 2009 में मनमोहन सिंह भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने थे, जिन्हें बैस्टिल डे में चीफ गेस्ट के तौर पर न्योता मिला था।
दूसरी तरफ, डिफेंस काउंसिल ने इंडियन नेवी के लिए फ्रांस से 26 राफेल-M लड़ाकू विमान खरीदने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा नेवी 3 स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन भी खरीदेगी।
PM मोदी की फ्रांस यात्रा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
एफिल टावर की कहानी जिसे देखेंगे PM मोदी:राजीव ने यहां फहराया था तिरंगा; 70 लाख किलो लोहे से बना, हिटलर भी नहीं तोड़ सका
14 जुलाई को फ्रांस के पेरिस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एफिल टावर को देखने जाएंगे। यह पहला मौका नहीं है, जब कोई भारतीय PM एफिल टावर देखने जा रहा हो। जून 1985 में भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी जब फ्रांस दौरे पर गए थे, तब वह भी एफिल टावर गए थे।
उन्होंने एफिल टावर से तिरंगा फहराया था। एफिल टावर पर राजीव ने फ्रांस के PM फ्रांकोइस मिटर्रैंड को हाथी का एक बच्चा गिफ्ट किया था, जो वह भारत से अपने साथ लेकर गए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…
पोखरण के वक्त साथ देने वाला इकलौता पश्चिमी देश फ्रांस:मोदी नेशनल डे पर वहां जाने वाले दूसरे इंडियन PM…जानें दौरा कितना अहम?
PM नरेंद्र मोदी गुरुवार को 2 दिन के विदेश दौरे पर फ्रांस में हैं। 14 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री फ्रांस के नेशनल डे परेड में शामिल होगा। इससे पहले 2009 में तत्कालीन भारतीय PM मनमोहन सिंह ने इस कार्यक्रम में शिरकत की थी। वो पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री थे जिन्हें फ्रांस ने नेशनल डे परेड में बुलाया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
खबरें और भी हैं…
पेरिस में PM मोदी बोले- यहां आना घर जैसा: भारतीय जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं; वर्ल्ड ऑर्डर में भारत का खास रोल
विदेश- कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर अपडेट्स: केरल के गुरुवयूर श्रीकृष्ण मंदिर में चढ़ावे में आई चांदी की वस्तुओं को सोने में बदलवाने का फैसला
देश- कॉपी लिंक
शेयर
यूक्रेन नहीं आना चाहते इजराइल के PM: जेलेंस्की बोले- मैंने नेतन्याहू को कई बार न्योता दिया, वो हमें मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी नहीं देते
विदेश- कॉपी लिंक
शेयर
20 साल बाद रेप-मर्डर का आरोपी गिरफ्तार: इजराइली पुलिस ने लेटेस्ट फोरेंसिक टेक्नीक इस्तेमाल की, 2003 की घटना का 2023 में रीक्रिएशन
विदेश- कॉपी लिंक
शेयर
ऐप खोलेंवेस्ट इंडीज150-10 (64.3)VSभारत312-2 (113.0)स्टंप्स
- कॉपी लिंक
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article