अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News Astrologysawan 2023 last monday Astrology in Hindiमेष से लेकर मीन राशि वाले कल सावन आखिरी सोमवार पर करें ये उपाय, बरसेगी भोले की कृपा, होगा महालाभ
सावन आखिरी सोमवार 28 अगस्त के दिन सावन का आखिरी प्रदोष भी है, जिस कारण इस दिन का विशेष महत्व माना जा रहा है। अपनी राशि अनुसार इन उपायों को करने से आप भगवान शिव की असीम कृपा पा सकते हैं।
Shrishti Chaubeyलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSun, 27 Aug 2023 04:40 PMऐप पर पढ़ें
सावन आखिरी सोमवार: कल सावन सोमवार के दिन सावन (Sawan 2023) का आखिरी प्रदोष व्रत भी है, जिस कारण इस दिन का विशेष महत्व माना जा रहा है। सावन के आखिरी सोमवार के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इसलिए कल आखिरी सावन सोमवार के शुभ दिन भगवान शिव और माता पार्वती समेत पूरे शिव परिवार की उपासना बेहद लाभदायक रहेगा। वहीं, अपनी राशि अनुसार इन उपायों को करने से आप भगवान शिव की असीम कृपा पा सकते हैं और जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति भी पा सकते हैं।
31 अगस्त के दिन भाई को बांधे राखी, नहीं रहेगी भद्रा
मेष राशि
मेष राशि के लोग सावन के आखिरी सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सफेद वस्त्र धारण करें और शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग की सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी।
मिथुन राशि
जीवन में सुख-सम्पत्ति बनाए रखने के लिए मिथुन राशि के जातक सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग चावल के 108 दाने गिनकर और इन्हें धुलकर शिवलिंग पर अर्पित करें साथ ही ध्यान रखें की एक भी चावल का दाना टूटने न पाएं। इससे भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहेगा।
सिंह राशि
सावन के आखिरी सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए सिंह राशि के लोग शिव परिवार की विधिवत पूजा करें। साथ ही भोलेनाथ को सफेद चंदन और सफेद रंग के फूल चढ़ाएं।
बुध का बड़ा गोचर बनाएगा भद्र राजयोग, 4 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग अपनी जीवन की दिक्कतों को दूर करने के लिए आखिरी सावन सोमवार पर खीर का भोग भगवन शिव को लगाएं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव को सफेद रंग के फूलों की माला अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का यथाशक्ति जाप करें।
वृश्चिक राशि
कल सावन के आखिरी सोमवार के दिन भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि के जातक शिव चालीसा का पाठ करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातक भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर भांग और धतूरा चढ़ाएं।
मकर राशि
सावन के आखिरी सोमवार के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोग शिवलिंग का जलाभिषेक करें और गाय की सेवा करें।
आज एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, नाराज हो जाएंगे नारायण
कुंभ राशि
आखिरी सावन सोमवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए कुंभ राशि के लोग तीन बेलपत्र, हरे मूंग की दाल और भांग शिवलिंग पर अर्पित करें साथ ही ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए कल के दिन भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करना और शिव चालीसा का पाठ करना अति शुभ रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ें28 अगस्त का सोम प्रदोष बेहद खास, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन