रायपुर की एयर होस्टेस का मुंबई में गला रेता:फ्लैट में लाश मिली; अपनी बहन और उसके दोस्त के साथ रहती थीरायपुर34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कुछ दिनों पहले युवती की बहन और उसका दोस्त अपने होम टाउन गए थे।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली एक एयर होस्टेस की मुंबई में हत्या कर दी गई। रविवार ( 3 अगस्त) शाम पुलिस को युवती की लाश उसके फ्लैट से मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की गला काटकर हत्या की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, रूपल ओगरे रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह कुछ समय से मुंबई के अंधेरी में स्थित एनजी काम्प्लेक्स में अपनी बड़ी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी। वारदात के दौरान युवती की बहन और उसका दोस्त दोनों अपने होम टाउन गए थे।
वो सोशल मीडिया में अक्सर फोटो पोस्ट किया करती थी
पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
रूपल एक निजी एयरलाइन कंपनी में एयर होस्टेस थी। अभी हाल ही में उसका चयन हुआ था। वो वहां ट्रेनी के तौर पर काम कर रही थी। मुंबई पुलिस ने बिल्डिंग में काम करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर पुलिस को हत्या का शक है।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।जिससे पूछताछ की जा रही है
मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नलावडे ने बताया कि पवई पुलिस थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग के फ्लैट में एक लड़की की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। जिसके बाद पुलिस ने लाश को मॉर्चुरी भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार युवती एयर होस्टेस थी। हाल ही में उसका नौकरी में चयन हुआ था।
इसी बिल्डिंग के फ्लैट में रहती थी।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी
रूपल ओगरे सोशल मीडिया में सक्रिय रहती थी। वो अलग-अलग मौकों में अपनी पिक्चर भी अपलोड किया करती थी। कुछ दिन पहले उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी इंजॉय करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया में डाला था।
खबरें और भी हैं…
चंद्रयान की कंट्रोल्ड फ्लाइट के बाद फिर लैंडिंग: इसरो बोला- इससे ह्यूमन मिशन की उम्मीद बढ़ी, विक्रम को स्लीप मोड में डाला गया
देश- कॉपी लिंक
शेयर
उदयनिधि सनातन धर्म खत्म करने वाले बयान पर कायम: बोले- PM मोदी भी करते हैं कांग्रेस मुक्त भारत की बात; किसी को हटाना, मारना नहीं
देश- कॉपी लिंक
शेयर
''राहुल 53 साल के…इस उम्र में शादी होती है क्या'': मंत्री टेनी बोले-हमारे यहां तो नहीं, अब कोई-कोई बुड्ढे शौकीन हों तो नहीं कह सकते
लखीमपुर-खीरी- कॉपी लिंक
शेयर
महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आंदोलनकारियों से माफी मांगी: फडणवीस बोले- जालना में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण; 1 सितंबर को पुलिस ने लाठीचार्ज किया था
देश- कॉपी लिंक
शेयर