अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News Astrologyshivratri shani pradosh vrat 2023 date time puja vidhi shiv ji upay remediesशनि प्रदोष व्रत और शिवरात्रि का शुभ संयोग आज, ऐसे करें पूजा- अर्चना, दूर होंगे दुख- दर्द, शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें
Shivratri 2023 : सावन माह में पड़ने वाली शिवरात्रि का महत्व बहुत अधिक होता है। सावन माह में प्रदोष व्रत और शिवरात्रि एक ही दिन यानी 15 जुलाई को है। प्रदोष व्रत उदायतिथि के नियमानुसार रखा जाता है।
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 15 Jul 2023 12:18 PMऐप पर पढ़ें
प्रदोष व्रत और सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष अराधना की जाती है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत और सावन शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत और चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि पड़ती है। सावन माह में पड़ने वाली शिवरात्रि का महत्व बहुत अधिक होता है। सावन माह में प्रदोष व्रत और शिवरात्रि एक ही दिन यानी 15 जुलाई को है। प्रदोष व्रत उदायतिथि के नियमानुसार रखा जाता है और शिवरात्रि में रात्रि पूजा का महत्व होता है, जिस वजह से प्रदोष व्रत और शिवरात्रि एक ही दिन पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि और प्रदोष व्रत का संयोग बेहद शुभ और खास होता है। आइए जानते हैं इस दिन कैसे करें भगवान शिव की पूजा- अर्चना…
पूजा- विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
- स्नान करने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- अगर संभव है तो व्रत करें।
- भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से अभिषेक करें।
- भगवान भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें।
- इस दिन भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
- भगवान शिव को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
- भगवान शिव की आरती करें।
- इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
Rashifal : 15 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
शिवजी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें-
जल
- शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है शिवलिंग पर जल चढ़ाना।
दूध
- शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से भी शिवजी प्रसन्न होते हैं।
दही
- शिवलिंग पर दही भी अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने व्यक्ति परिपक्व बनता है और जीवन में स्थिरता आती है।
आने वाले कुछ ही दिनों में बदलेगी सूर्य और शुक्र की चाल, इन 5 राशियों की जागेगी सोई हुई किस्मत
देसी घी
- शिवलिंग पर देसी घी अर्पित करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।
चंदन
- शिवलिंग पर चंदन अवश्य लगाएं।
अगला लेख पढ़ेंइन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगी सावन शिवरात्रि, बनेंगे बिगड़े काम, बरसेगी शिव कृपा अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन