- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- क्रिकेट
- बॉलीवुड
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- स्पोर्ट्स
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
सरकार ने खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया:कैबिनेट बैठक में BSNL के रिवाइवल के लिए ₹89 हजार करोड़ की भी मंजूरीनई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यानी बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में किसानों को राहत देते हुए खरीफ फसलों न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा सरकार ने BSNL के रिवाइवल के लिए 89,047 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी है।
गुरुग्राम में मेट्रो कनेक्टिविटी को 28.5 किलोमीटर बढ़ाया जाएगा। इसके लिए सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी को मंजूरी दी गई है। ये काम 5453 करोड़ रुपए की लागत से 4 सालों में पूरा किया जाएगा।
मूंग दाल का समर्थन मूल्य 10.4% बढ़ा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10.3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है।
तुअर दाल की MSP में 400 रुपए की बढ़ोतरी
केंद्रीय कैबिनेट ने मक्का और दालों की मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) में बढ़ोतरी को भी मंजूरी दी है। तुअर दाल की MSP को 400 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द दाल की MSP को 350 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।
इसके बाद अब तुअर दाल की MSP बढ़कर 7,000 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द दाल की MSP 6,950 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। इसके साथ ही मक्का की MSP 128 रुपए प्रति क्विंटल और धान की MSP 143 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई गई है।
BSNL के रिवाइवल के लिए 89,047 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी
इसके अलावा सरकार ने BSNL के रिवाइवल के लिए 89,047 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी है। कंपनी इस पैकेज का यूज 4G और 5G सर्विस शुरू करने, बैलेंसशीट को मजबूत करने और फाइबर नेटवर्क का एक्सपेंशन करने के लिए करेगी।
इससे पहले सरकार ने पिछले साल जुलाई 2022 में सरकार ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी दी थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उस समय कहा था कि इस पैकेज के जरिए BSNL को 4G में अपग्रेड करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड (BBNL) को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में मर्ज कर दिया गया है।
4G शुरू होने के 9 साल बाद भी BSNL नहीं शुरू कर पाया 4G सर्विस
जहां एक ओर भारत में रिलायंस जियो, एयरटेल सहित अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने 5G सर्विस शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर BSNL अभी तक 4G सर्विस शुरू नहीं कर पाया है। भारत में 4G की शुरुआत 2014 में हुई थी। 9 साल के बाद भी BSNL अभी तक 4G सर्विस शुरू नहीं कर सका है।
खबरें और भी हैं…
अपनी आधी संपत्ति दान करेंगे जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत: 9 हजार करोड़ रुपए है नेटवर्थ, ‘द गिविंग प्लेज’ मुहिम को करेंगे डोनेट
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
6 महीने के हाई पर पहुंचा शेयर मार्केट: सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर 63,142 पर बंद, ब्रिटानिया का शेयर 4.17% चढ़ा
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
7 जून को फ्यूल की कीमतें: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
डियाजियो के CEO का 64 साल की उम्र में निधन: पुणे में जन्मे इवान के पेट में अल्सर था, 2013 में अल्कोहलिक बेवरेज कंपनी के CEO बने थे
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
ऐप खोलेंऑस्ट्रेलिया73-2 (23.0)VSलाइवभारत–लंच
- कॉपी लिंक
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article