अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News Astrologysurya rashi parivartan gochar sun transit rashifal effects futureसूर्य के राशि परिवर्तन से होगी उथल- पुथल, मकर, कुंभ, मीन वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित, पढ़ें अपनी राशि का हाल
surya rashi parivartan gochar sun transit : सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 08 Sep 2023 06:43 PMऐप पर पढ़ें
सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 17 सितंबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफल रहेंगे। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
वृष राशि- मन परेशान रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। भागदौड़ अधिक रहेगी।
कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा, परंतु क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
23 नवंबर तक का समय इन राशियों के लिए भारी तो इन 4 राशि वालों के लिए वरदान समान, पढ़ें राशिफल
सिंह राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक रहेगा। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी।
कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
तुला राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े व विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Rashifal : 9 सितंबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
धनु राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। मन परेशान भी रहेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन में नकारात्मकता से बचें। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में सुधार होगा, परंतु परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है।
अगला लेख पढ़ें23 नवंबर तक का समय इन राशियों के लिए भारी तो इन 4 राशि वालों के लिए वरदान समान, पढ़ें राशिफल अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन