हरियाणा में महिला बोली- फैक्ट्री लगा दीजिए, रोजगार मिल जाएगा,VIDEO:CM मनोहर लाल बोले- अगली बार चंद्रयान-4 जाएगा, उसमें तुमको भेजेंगेचंडीगढ़कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा सीएम मनोहर लाल हिसार दौरा दूसरा दिन।
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर के हिसार में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान हुई बातचीत का वीडियो खूब सुर्खियों में है। यहां एक महिला ने CM को कहा- माननीय मुख्यमंत्री साहब, मेरी तो यही मांग है कि यहां एक फैक्ट्री लगाने का कष्ट करें ताकि हमारी महिलाएं काम कर सकें। हमें रोजगार मिल जाए।
इसके जवाब में CM मनोहर लाल कहा- अगली बार चांद के ऊपर जाएगा चंद्रयान 4, तुमको उसमें भेजेंगे।
CM की इस बात पर वहां सबकी हंसी छूट गई। इसके बाद CM ने महिला को नीचे बिठा दिया।
इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान CM सीधे आम लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनते हैं।
CM के जनसंवाद में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी
भिवानी में कहा था- एक जज के माथे में गड़बड़
5 महीने पहले CM का भिवानी में जनसंवाद था। उन्हें जन संवाद में युवाओं ने सवाल किया कि पुलिस भर्ती की नियुक्ति अभी तक नहीं मिली है। इसके जवाब में CM ने कहा – आपमें से ही कुछ हैं, जो कोर्ट चले गए। जिस पर जज ने स्टे दे दिया। एक जज हैं, उनके माथे में कुछ गड़बड़ है। उसको ठीक करेंगे। करीब 3 हजार जॉइनिंग हो गई है। बाकी को भी जल्द करा देंगे।
इसके बाद सफाई देते हुए CM ने खेद जताया। उन्होंने कहा था- मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं। एक परीक्षा हुई। उसके परिणाम के बाद स्टे हो गया। वह एक अस्वाभाविक सी टिप्पणी, मुझे भी लगता है कि वह नहीं होनी चाहिए थी। उसके कारण से किसी जज विशेष के पास बात पहुंची होगी तो मैं उन शब्दों को वापस भी लेता हूं।
हंगामा करने पर कहा- इसे बाहर फेंको
सिरसा में ही जन संवाद में सीएम मनोहर लाल लोगों से नशे को खत्म करने के लिए सुझाव मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास कुछ सुझाव हो तो मुझे बताइए। इसी दौरान एक व्यक्ति हंगामा करने लगा। इस पर CM मनोहर बोले- ये राजनीति करने वाला है। आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। इसकी पिटाई करो और बाहर फेंको।
सिरसा में महिला सरपंच ने अपना दुपट्टा फेंक दिया था
चार महीने पहले सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के पैरो पर दुपट्टा उतारक फेकती महिला सरपंच।
CM के 4 महीने पहले सिरसा में जन संवाद कार्यक्रम में बणी गांव की महिला सरपंच ने अपना गले से दुपट्टा उतार कर सीएम के पैरों में फेंक दिया। इसको देखकर वहां खड़ी पुलिस और अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को संभाला। फिर उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतार दिया गया।
हालांकि इस दौरान CM मनोहर लाल बातों से इस बारे में समझाते दिखे। महिला सरपंच नैना झोरड़ ने कहा कि उनके गांव के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में स्टाफ नहीं है। 25 किमी में कोई कॉलेज नहीं है। BJP का नारा है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। हमारे साथ अन्याय हुआ है।
हिसार में जनसंवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
हिसार में CM मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना:बोले- कुछ सिरफिरे लोग कहते हैं कि मेरा परिवार नहीं है, पूरा हरियाणा उनका परिवार है
कुछ लोग सिर फिरे हैं, उन्हें अकल नहीं है। कुछ गलत नहीं कहूंगा। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि उन्हें समझ नहीं है। वे मुझे कहते हैं कि इसका परिवार नहीं है। मैं घोषणा करता हूं हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोग मेरे परिवार के सदस्य है। इनका हर सुख दुख हमारा है (पूरी खबर पढ़ें)
खबरें और भी हैं…
हरियाणा के 33 शहरों में बारिश का अलर्ट: गरज-चमक के साथ 40 KM प्रति घंटे से चलेंगी हवाएं, 10 सितंबर तक मौसम खराब
हरियाणा- कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा मंत्री पर आरोप लगाने वाली कोच का दावा: बोली- व्यक्ति ने पीछा किया, ये CID; पिस्टल दिखा धमकाया, पूछने पर कहा- ये मेरी ड्यूटी
हरियाणा- कॉपी लिंक
शेयर
हड़ताली क्लर्कों के आगे झुकी हरियाणा सरकार: 'नो वर्क-नो पे' का फैसला वापस; हड़ताल टाइम को लीव माना, सर्विस ब्रेक नहीं होगी
हरियाणा- कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा का फेसबुक पेज हैक: प्रोफाइल पिक्चर बदल NEWS का लोगो लगाया; विस्फोटक खबर के इंतजार में रहे लोग
हरियाणा- कॉपी लिंक
शेयर