12 साल की मेड को टॉर्चर किया, पति-पत्नी गिरफ्तार:गर्व तवे और सिगरेट से जलाते थे; चार दिन तक अकेली छोड़कर बेंगलुरु चले गएनागपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बच्ची की पीठ पर ये निशान गर्म तवे, गर्म चाकू और सिगरेट से जलाने के हैं।
नागपुर में एक जोडे़ द्वारा अपने घर में काम करने वाली 12 साल की बच्ची को गर्म तवे, चाकू और सिगरेट से टॉर्चर करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक वे बच्ची को घर में अकेला छोड़ कर चार दिनों के लिए बेंगलुरु चले गए थे। मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों पति-पत्नी बच्ची को तीन साल पहले बेंगलुरु से घर के काम करने के लिए लाए थे। ये दोनों नागपुर की अथर्व नगरी सोसाइटी में रहते हैं।
बिजली गई तब खिड़की से मदद के लिए चिल्लाई बच्ची
सोशल वर्कर और कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन से जुड़ीं शीतल पाटिल ने बताया कि कुछ गलती करने पर वे लोग बच्ची को सिगरेट या गर्म तवे से निशान बना देते थे।
दोनों पति-पत्नी बच्ची को तीन साल पहले बेंगलुरु से लेकर आए थे।
दोनों पति-पत्नी जब बेंगलुरु में थे. तब बिजली जाने पर बच्ची खिड़की से मदद के लिए चिल्लाई। पड़ोसियों ने आवाज सुनकर दरवाजा तोड़कर उसे बचाया। पड़ोसी जब अंदर आए, तब बच्ची सदमे में थी। बच्ची के पूरे शरीर पर जलने के निशान थे।
बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस अफसर विक्रांत सनगने ने बताया कि बच्ची के मेडिकल टेस्ट में टॉर्चर के निशान देखे जा सकते हैं।
नागपुर पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस से संपर्क किया और पति-पत्नी दोनों को गिरफ्तार करके नागपुर पुलिस को दे दिया गया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। .
बच्ची के माता-पिता से किया था पढ़ाई का वादा
बच्ची को बेंगलुरु से नागपुर लाने से पहले पति-पत्नी ने बच्ची के माता-पिता से उसकी पढ़ाई और देखभाल करने का वादा किया था।
खबरें और भी हैं…
मुंबई-रांची इंडिगो फ्लाइट में पैसेंजर की तबीयत बिगड़ी: खून की उल्टियां करने लगा; नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई, अस्पताल में मौत
देश- कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर अपडेट्स: नागपुर में तीन बच्चों के शव SUV में मिले, शनिवार से लापता थे
देश- कॉपी लिंक
शेयर
एअर इंडिया फ्लाइट में महिला को बिच्छू ने डंक मारा: धुआं करके बिच्छू को निकाला गया; नागपुर से मुंबई जा रहा था विमान
देश- कॉपी लिंक
शेयर
राहुल बोले- RSS-BJP मेरे गुरु, मुझे ट्रेनिंग दे रहे: असम के CM का पलटवार- नागपुर जाकर गुरु दक्षिणा दें राहुल
देश- कॉपी लिंक
शेयर