- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- स्पोर्ट्स
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
18 साल बाद आ रहा टाटा ग्रुप का IPO:टाटा टेक्नोलॉजीज को IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए SEBI से मिला अप्रूवलमुंबई31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड (SEBI) से अप्रूवल मिल गया है। टाटा टेक्नोलॉजीज ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है।
कंपनी OFS के तहत टोटल 9.57 करोड़ शेयर्य सेल करेगी
टाटा टेक्नोलॉजीज के मार्च में दायर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, टाटा टेक्नोलॉजीज का यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके तहत कंपनी अपनी पेड-अप शेयर कैपिटल का लगभग 23.60% यानी 9.57 करोड़ इक्विटी शेयर्य बेचेगी। इस बीच, SEBI ने गंधार ऑयल रिफाइनरी और SBFC फाइनेंस के IPO प्लान को भी मंजूरी दे दी है।
टाटा मोटर्स कंपनी में अपनी 20% हिस्सेदारी को बेचेगी
OFS के तहत टाटा टेक्नोलॉजीज की पेरेंट कंपनी टाटा मोटर्स कंपनी में अपने 8.11 करोड़ शेयर्स यानी 20% हिस्सेदारी को सेल करेगी। कंपनी के अन्य शेयरहोल्डर्स-अल्फा टीसी होल्डिंग्स का 97.16 लाख शेयर्स (2.40% हिस्सेदारी) और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-I का 48.58 लाख शेयरों (1.20% हिस्सेदारी) को बेचने का प्लान है।
कंपनी में टाटा मोटर्स की टोटल 74% हिस्सेदारी
टाटा टेक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स की टोटल 74.69% हिस्सेदारी है। अल्फा टीसी होल्डिंग्स की 7.26% और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-I की 3.63% हिस्सेदारी है।
18 साल बाद आ रहा है टाटा ग्रुप का IPO
टाटा ग्रुप करीब 18 साल बाद कोई IPO लेकर आया है। इससे पहले साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का IPO आया था। जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया और बोफा सिक्योरिटीज इंडिया इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।
ग्लोबल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज कंपनी
टाटा टेक्नोलॉजीज एक ग्लोबल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज कंपनी है। यह ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) और उनके टियर-1 सप्लायर्स को प्रोडक्ट डेवलपमेंट और टर्नकी सॉल्यूशंस ऑफर करती है। टाटा टेक्नोलॉजीज-KPIT टेक्नोलॉजीज, L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज और टाटा एलेक्सी जैसी लिस्टेड कंपनियों को टक्कर देगी।
टाटा टेक्नोलॉजीज में टोटल 11,081 कर्मचारी
टाटा टेक्नोलॉजीज के CEO वारेन हैरिस हैं। कंपनी में टोटल 11,081 कर्मचारी (10,161 फुल-टाइम और 920 कॉन्ट्रैक्टेड) काम करते हैं। कंपनी के भारत में पुणे (हेडक्वार्टर), गुड़गांव, बेंगलुरु, ठाणे और चेन्नई सहित उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 18 ग्लोबल डिलीवरी सेंटर हैं।
कंपनी ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त 9 महीने की अवधि में 3011.7 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वहीं 2021 की इसी अवधि में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 2607.3 करोड़ रुपए रहा था। इसके अलावा, कंपनी ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त नौ महीने की अवधि में 407.4 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 331.3 करोड़ रुपए था।
खबरें और भी हैं…
NCLAT के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा गूगल: ₹1338 करोड़ के जुर्माने को चुनौती दी, CCI के आदेश को ट्रिब्यूनल ने बरकरार रखा था
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
हिंडनबर्ग का मकसद रेपुटेशन गिराकर मुनाफा कमाना था: रिपोर्ट गलत जानकारियों से भरी थी, शेयरहोल्डर्स से बोले गौतम अडाणी
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
अगले एक महीने तक महंगा बिकेगा टमाटर: बारिश के कारण फसल को नुकसान; केरल में 113, तो MP-गुजरात में 100 रुपए किलो दाम
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
साइएंट DLM का IPO आज से ओपन: 30 जून तक कर सकेंगे अप्लाय, इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस उपलब्ध कराती है कंपनी
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article