अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News Astrologyvakri guru devguru brihaspati ulti chaal jupiter retrograde 2023 horoscope rashifal future predictions23 नवंबर तक का समय इन राशियों के लिए भारी तो इन 4 राशि वालों के लिए वरदान समान, पढ़ें राशिफल
vakri guru rashifal : इस समय गुरु वक्री अवस्था में हैं। 23 सितंबर तक गुरु वक्री ही रहेंगे। गुरु के वक्री रहने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो रहा है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 08 Sep 2023 06:16 PMऐप पर पढ़ें
इस समय गुरु वक्री अवस्था में हैं। 23 सितंबर तक गुरु वक्री ही रहेंगे। गुरु के वक्री रहने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो रहा है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। इस समय देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं 23 सितंबर तक का समय सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा-
मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृष राशि- मन परेशान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। पढ़ने में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पर, बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
16, 17 सितंबर को 2 ग्रहों की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, पढ़ें राशिफल
कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन की साज-सज्जा में खर्च करेंगे। भागदौड़ बढ़ेगी।
सिंह राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं।
कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में कष्ट बढ़ सकते हैं।
तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
Rashifal : 9 सितंबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।
मकर राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता की सेहत में कुछ सुधार होगा। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। बातचीत में संयत रहें। भाई- बहन के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
अगला लेख पढ़ेंAja Ekadashi : अजा एकादशी कल या परसों? नोट कर लें सही डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की लिस्ट अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन