अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologyAaj Ka Rashifal horoscope 9 september 2023 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafalAaj Ka Rashifal : कर्क, मकर, मीन वालों के जीवन में होगा बड़ा उलटफेर, खर्च की रहेगी अधिकता
Horoscope 9 September 2023 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 9 सितंबर को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 09 Sep 2023 06:53 AMऐप पर पढ़ें
Aaj Ka Rashifal horoscope Today 9 September 2023 : ग्रहों की स्थिति: वक्री गुरु राहु के साथ मेष राशि में, चंद्रमा मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, सूर्य और वक्री बुध सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु तुला राशि में और वक्री शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहा है।
राशिफल–
मेष: व्यावसायिक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। संतान आज्ञा का पालन करेगी। व्यापार आपका बहुत सही रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ: धन में वृद्धि होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन अगर निवेश किए तो धन हानि के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य में बेहतर स्थिति, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम हैं और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन: आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में आकर्षण बढ़ेगा। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
कर्क: मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह: यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन दायक समय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या: राजनितिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है, लेकिन स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। मध्यम रह सकता है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला: यात्रा का समय है। भाग्य साथ देगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य पहले से सुधर चुका है। प्रेम-संतान भी अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। गणेशजी को प्राणाम करते रहें।
वृश्चिक: परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
23 नवंबर तक का समय इन राशियों के लिए भारी तो इन 4 राशि वालों के लिए वरदान समान, पढ़ें राशिफल
धनु: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर: शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा डिस्टर्बेंस बना रहेगा। शत्रु थोड़ा नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। डिस्टर्बेंस रहेगा। लेकिन आप ठीक हो जाएंगे। प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
कुंभ: महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मय-मय है। स्वास्थ्य मध्यम और व्यापार अच्छा है। गणेशजी को प्राणाम करते रहें।
मीन: भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृह-कला के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
अगला लेख पढ़ेंPanchang Today : आज इन शुभ मुहूर्तों में करें हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन