अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologyAja Ekadashi vrat 2023 date time puja vidhi shubh muhrat samagri ki listAja Ekadashi : अजा एकादशी कल या परसों? नोट कर लें सही डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की लिस्ट
Aja Ekadashi vrat 2023 : हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं।
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 08 Sep 2023 03:09 PMऐप पर पढ़ें
Ekadashi Vrat 2023 : हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व होता है। हर माह में दो बार एकादशी पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। इस समय भाद्रमास चल रहा है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष एकादशी डेट, पूजा- विधि और सामग्री की लिस्ट….
भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष एकादशी
- अजा एकादशी- 10 सितंबर, रविवार
मुहूर्त-
-
एकादशी तिथि प्रारम्भ – सितम्बर 09, 2023 को 07:17 पी एम बजे
-
एकादशी तिथि समाप्त – सितम्बर 10, 2023 को 09:28 पी एम बजे
व्रत पारणा टाइम-
- पारण (व्रत तोड़ने का) समय – 11 सितंबर को 06:04 ए एम से 08:33 ए एम तक
- पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – 11:52 पी एम
16, 17 सितंबर को 2 ग्रहों की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, पढ़ें राशिफल
एकादशी व्रत पूजा- विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
- भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
- अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
- भगवान की आरती करें।
- भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं।
- इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें।
- इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।
एकादशी व्रत पूजा सामग्री लिस्ट
- श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति
- पुष्प
- नारियल
- सुपारी
- फल
- लौंग
- धूप
- दीप
- घी
- पंचामृत
- अक्षत
- तुलसी दल
- चंदन
- मिष्ठान
अगला लेख पढ़ेंRashifal : 9 सितंबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन