- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- क्रिकेट
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- स्पोर्ट्स
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
BMW X5 फेसलिफ्ट की भारत में लॉन्चिंग आज:SUV के 5.5 सेकेंड में 100 की स्पीड से दौड़ने का दावा, ऑडी Q5 से मुकाबला35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बीएमडब्ल्यू इंडिया आज (14 जुलाई) X5 का फेसलिफ्टेड वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। SUV अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई कॉस्मेटिक चेंजेस और हाईटेक फीचर के साथ नजर आएगी। कंपनी का दावा है कि ये कार 5.5 सेकेंड में 100 की स्पीड से दौड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 243 KMPH है।
इंडियन मार्केट में BMW X5 के मौजूदा मॉडल की कीमत 98 लाख से 1 करोड़ रुपए के बीच है। फेसलिफ्ट वर्जन की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। भारतीय बाजार में BMW X5 फेसलिफ्ट का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज GLE, ऑडी Q5, वोल्वो XC90, जैगुआर F-पेस, लैंड रोवर डिस्कवरी और लेक्सस RX आदि से होगा। कंपनी ने इसी साल फरवरी में BMW X5 और X6 फेसलिफ्ट को ग्लोबल मार्केट में अनवील किया था।
टीजर में दिखा कार का फर्स्ट लुक
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लग्जरी SUV का एक टीजर अपलोड किया है। इसमें कार के फ्रंट, रियर और इंटीरियर की एक झलक दिखाई गई है। कार के फ्रंट में कंपनी की सिग्नेचर किडनी ग्रिल दी गई है। इसके दोनों ओर LED डे-टाइम रनिंग लाईट (DRLs) के साथ प्रोजेक्टर LED हेडलैंप नजर आ रहे हैं। कार के रियर में कनेक्टेड LED टेल लाइट्स दी गई हैं। इसके बम्पर को रीडिजाइन किया गया है।
2023 BMW X5 के इंटीरियर और फीचर्स
BMW X5 फेसलिफ्ट के इंटीरियर में छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं। केबिन में अब 12.3 इंच का डिजिटल कंसोल और 14.9 इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। जो लेटेस्ट iDrive OS8 सॉफ्टवेयर पर काम करता है।
इसके अलावा सेंटर कंसोल में LED एंबिएंट लाइटिंग और ग्लास-कट कंट्रोल बटन के साथ पैनोरॉमिक सनरूफ जैसे कई लग्जरी फीचर्स मिलेंगे। भारत में यह गाड़ी मल्टीपल लेदर अपहोल्सट्री ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें ऑप्शनल बकेट सीट एक्स्ट्रा आराम देंगी।
2023 BMW X5 : परफॉर्मेंस
X5 फेसलिफ्ट दो इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें 3.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 340 PS की पावर और 450 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसके अलावा कार के साथ 4.4-लीटर का V8 डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा, जो 265 PS की पावर और 620 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन के की बात करें तो दोनों इंजन को 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। कार 4-व्हील ड्राइव के साथ आएगी।
खबरें और भी हैं…
होंडा Dio 125 H-Smart टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च: मोटो स्कूटर में कार जैसे Key-लेस इंजन स्टार्ट/स्टॉप फीचर, हीरो मेस्ट्रो एज से मुकाबला
टेक – ऑटो- कॉपी लिंक
शेयर
भारत में ₹20 लाख में टेस्ला की कार लाएंगे मस्क: प्लांट लगाना चाहती है कंपनी, हर साल 5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल तैयार होंगे
टेक – ऑटो- कॉपी लिंक
शेयर
फ्रॉन्क्स का S-CNG वैरिएंट ₹8.42 लाख में लॉन्च: 28.51km/kg माइलेज का दावा, सब-कॉम्पैक्ट SUV का हुंडई एक्सटर से होगा मुकाबला
टेक – ऑटो- कॉपी लिंक
शेयर
ट्रांसपेरेंट बॉडी वाला 'नथिंग फोन 2' भारत में लॉन्च: 100% रिसाइकल्ड एल्यूमीनियम से बना है 5G स्मार्टफोन, कीमत ₹49 हजार से शुरू
टेक – ऑटो- कॉपी लिंक
शेयर
ऐप खोलेंवेस्ट इंडीज150-10 (64.3)VSभारत312-2 (113.0)स्टंप्स
- कॉपी लिंक
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article