अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologyBudh Margi 2023 Mercury will change on September 16 there will be changes in the lives of these 4 zodiac signsBudh Margi 2023: 16 सितंबर को ग्रहों के राजकुमार बुध की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों के जीवन में होंगे अहम बदलाव
Budh Margi 2023: बुध इस समय सिंह राशि में वक्री अवस्था में चल रहे हैं और आने वाले कुछ दिनों में ग्रहों के राजकुमार मार्गी हो जाएंगे। जानें बुध के मार्गी होने का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 08 Sep 2023 09:20 AMऐप पर पढ़ें
Budh Margi 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध वर्तमान में वक्री अवस्था से चल रहे हैं। 16 सितंबर 2023 को बुध सिंह राशि में मार्गी हो जाएंगे। बुध के मार्गी होने का प्रभाव कई राशि के जातकों पर शुभ और कुछ राशि वालों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें बुध के मार्गी होने से इन चार राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए बुध सिंह राशि के पांचवें भाव में मार्गी होगा। बुध के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को बुधदेव का आशीर्वाद मिलेगा। इस दौरान आपके व्यापारिक संबंधों में सुधार होगा। करियर में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक रूप से फायदेमंद समय साबित होने के साथ-साथ करियर में पॉजिटिव वृद्धि भी प्रदान कर सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान वेतन या बोनस में वृद्धि भी संभव है।
मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध छोटे भाई-बहनों, साहस और संचार के तीसरे घर में मार्गी हो जाएगा। यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपको काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है । आपके सहकर्मी और अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे और आपका करियर पटरी पर आएगा। अगर आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो ऐसा करने का यह अच्छा समय है। आपको इस समय बेहतरीन नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि- बुध आपकी राशि के पहले भाव में मार्गी हो जाएगा। इस दौरान आपको करियर से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में वृद्धि और सफलता मिलेगी। आपको विदेश यात्रा के अवसरों से नौकरी में संतुष्टि मिलेगी। आप अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि का अनुभव करेंगे। अगर आप किसी व्यवसाय में हैं तो मुनाफा होगा।
तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए बुध 11वें घर में मार्गी हो रहा है। अगर आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो निश्चित रूप से आपके सामने कई विकल्प आएंगे। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं और आपको सही मौका नहीं मिल रहा है तो अब आप जरूर जाएंगे। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आपको बेहतर लाभ प्राप्त होगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ेंवृश्चिक राशि 8 सिंतबर: धन में वृद्धि होगी, रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी, कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेंगी अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन