अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologyFeng Shui Tips 5 special fengshui tips to bring wealth and prosperity at home these feng shui tips can enhance your luck Astrology in HindiFeng Shui Tips: फेंगशुई के इन उपायों से चमकेगी किस्मत, जीवन की हर बाधा होगी दूर
घर की सुख-समृद्धि में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए फेंगशुई के टिप्स बहुत लाभकारी माने जाते हैं। इन उपायों से घर की नेगेटिविटी से छुटकारा मिलता है और शुभ कार्यों में भाग्य साथ देता है।
Arti Tripathiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 08 Sep 2023 01:48 PMऐप पर पढ़ें
Feng Shui Tips: घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए फेंगशुई के उपाय बेहद लाभकारी माने जाते हैं। फेंगशुई के कुछ बातों का ध्यान रखकर जीवन की हर बाधाओं को दूर किया जा सकता है। यह उपाय जीवन के सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं और परिवार के सभी सदस्यों को शुभ कार्यों में सफलता मिलने लगती है और भाग्य साथ देने लगता है। चलिए जानते हैं फेंगशुई के कुछ आसान टिप्स…
घर का फ्रंट डोर: घर के फ्रंट डोर को खूबसूरत बनाने की कोशिश करें। घर के फ्रंट डोर का कलर को हल्के रंगों से पेंट कराएं। उसकी नियमित साफ-सफाई करें। घर के प्रवेश द्वार पर आप पेड़-पौधे भी लगा सकते हैं।
घर का दक्षिण-पूर्व कोना: घर के दक्षिण-पूर्व कोने को वेल्थ कॉर्नर माना जाता है। यह घर की सुख-समृद्धि को व्यक्त करता है। घर की इस दिशा में मनी प्लांट, फिश एक्वेरियम या सिक्कों से भरा वेल्थ बाउल रखना बेहद शुभ होगा। साथ ही घर के इस कोने की नियमित सफाई करें।
फेंगशुई मेंढक: घर के सुख-सौभाग्य और धन में वृद्धि के लिए फेंगशुई मेंढक ला सकती हैं। इसे घर के मुख्यद्वार पर स्थापित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-दौलत और सुख-संपदा में वृद्धि होगी।
घर में ऐसे लगाएं शीशा: फेंगशुई के मुताबिक, घर का शीशा परिजनों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि लाता है। धन में बढ़ोत्तरी के लिए डाइनिंग टेबल के सामने एक शीशा लगाएं। आप अपने ऑफिस में भी मिरर लगा सकतेहैं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-दौलत की कमी नहीं रहती है और व्यापार में लाभ होता है।
विंड चाइम लगाएं: कार्य और व्यापार में वृद्धि के लिए आप घर में एक विंड चाइम भी लगा सकते हैं। इससे तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं और धन-संपदा में बढ़ोत्तरी होती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ेंGoga Navami 2023: आज है गोगा नवमी,जान लें शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन