अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologyGuru Vakri 2023 From September 4 troublesome time will start for these 5 zodiac signs Jupiter Retro In AriesGuru Vakri 2023: 4 सितंबर से इन 5 राशि वालों के लिए शुरू होगा कष्टकारी समय, देवगुरु बृहस्पति की रहेगी तिरछी नजर
Jupiter Retro In Aries: 4 सितंबर से गुरु मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। गुरु के वक्री होने से कई राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। आप भी जानें-
Saumya Tiwariलाइव हिन्दु्स्तान टीम,नई दिल्लीMon, 28 Aug 2023 12:16 PMऐप पर पढ़ें
Jupiter Retro In Aries: देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष शास्त्र में सुख-संपदा, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम व सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। बृहस्पति यानी गुरु ग्रह की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। गुरु 4 सितंबर को मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं और 31 दिसंबर को मार्गी होंगे। गुरु के वक्री होने से कई राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 118 दिनों की अवधि में कुछ राशि के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आप भी जान लें-
शनिदेव बदलेंगे इन 3 राशियों का भाग्य, 4 नवंबर तक का समय वरदान समान
मेष राशि- गुरु वक्री होने से मेष राशि के जातकों को भाग्य का साथ कम मिलेगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। इस अवधि के दौरान आपका खर्च बढ़ सकता है क्योंकि बृहस्पति 12वें घर का स्वामी भी है। इस दौरान आपको आर्थिक बजट बनाकर चलने की जरूरत है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए गुरु वक्री होना शुभ नहीं माना जा रहा है। इस दौरान आपको निवेश का लाभ कम ही मिलेगा। इसके अलावा आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। आपको अपने सच्चे शुभचिंतकों और शत्रुओं की बेहतर समझ होगी। यह समय आपके घरेलू जीवन में हो रही गलतियों पर गौर करने के लिए भी अच्छा है।
कर्क राशि- कर्क राशि के नौकरी पेशा करने वाले कुछ जातकों का ट्रांसफर भी हो सकता है। यह अवधि आपके पेशेवर जीवन में परेशानियां ला सकती है और आपको बदलावों के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगी। आपको अपने पिता के साथ कुछ मुद्दों और संघर्ष का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में अपने पिता की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि उन्हें कोई पुरानी बीमारी भी घेर सकती है।
क्या 31 अगस्त को पूरे दिन बहनें बांध सकती हैं राखी? जानें पंडित जी का मत
सिंह राशि- सिंह राशि के ऐसे जातक जो किसी भी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हो सकते हैं और छोटी या लंबी दूरी की यात्रा में कठिनाइयों या देरी का सामना कर सकते हैं। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। वैवाहिक जीवन परेशानियों से घिर सकता है। धन खर्च की अधिकता से मन परेशान हो सकता है।
धनु राशि- धनु राशि के जातक गुरु वक्री की अवधि में आप अपनी मां के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और उनके साथ टकराव और बहस से बचें और उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें। इस दौरान आपकी पर्सनल लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ेंShani Margi 2023: शनिदेव बदलेंगे इन 3 राशियों का भाग्य, 4 नवंबर तक का समय वरदान समान अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन