अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News Astrologyjanmashtami ka rashifalJanmashtami: जन्माष्टमी पर सालों बाद दुर्लभ संयोग, इन राशियों का होगा भाग्योदय, मिलेगा श्री कृष्ण का आशीर्वाद
Janmashtami Rashifal: जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र, बुधवार साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में जन्माष्टमी का खास मौका कुछ राशियों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है।
Shrishti Chaubeyलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 06 Sep 2023 03:29 PMऐप पर पढ़ें
Janmashtami Rashifal: आज और कल दोनों दिन जन्माष्टमी का पवन पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस बार जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र, बुधवार साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि में विराजमान रहेंगे, जिसके कारण जयंती योग बन रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार नक्षत्रों का संयोग बिल्कुल द्वापर युग के जैसे बन रहा है। इसलिए इस बार की जन्माष्टमी महत्वपूर्ण और फलदायी मानी जा रही है। ऐसे में जन्माष्टमी का खास मौका कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन कौन सी राशियां भाग्यशाली रहने वाली हैं-
Janmashtami 2023 Vrat: 6 या 7 कब रखें जन्माष्टमी व्रत? जानें सही डेट, विधि, व्रत नियम और पारण का समय
वृषभ राशि
इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व वृषभ राशि के लोगों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण की कृपा से इस राशि के लोगों का भाग्योदय होगा साथ ही आर्थिक स्थितियां भी सुधर जाएंगी। घर में सुख समृद्धि का माल माहौल रहेगा। वहीं, जीवनसाथी का भी भरपूर साथ मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए इस साल का जन्माष्टमी का त्योहार बेहद ही शुभ माना जा रहा है। धन लाभ होने के नए मार्ग खुलेंगे। वहीं व्यापार में कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही कहीं बाहर जाने का भी प्लान बना सकते हैं।
कर्क राशि
जन्माष्टमी का त्योहार इस बार कर्क राशि के लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। बिजनेस के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। वही समझ में आपकी खूब प्रशंसा भी होगी। अपने कॉन्फिडेंस के साथ आप हर मुश्किल घड़ी को पार कर लेंगे। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ेंJanmashtami Vrat : आज मना रहे हैं जन्माष्टमी तो नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जरूर पढ़ें भगवान श्री कृष्ण की ये आरती अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन