अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News Astrologymalmas 2023 why is there a ban on auspicious work in malmas activities like marriage and shaving are prohibited Astrology in HindiMalmas 2023: मलमास में क्यों होता है शुभ कार्य पर रोक? शादी-ब्याह और मुंडन जैसे कार्य होते हैं वर्जित
कई जगह लोग अधिक मास को मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस दौरान शादी-ब्याह, उपनयन संस्कार, मुंडन और नए कपड़े और गहने खरीदने जैसे कोई भी शुभ कार्य नहीं होते हैं।
Ashutosh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 22 Jul 2023 04:38 PMऐप पर पढ़ें
Malmas 2023: साल 2023 का सावन अधिक मास लगने के कारण कुल 59 दिनों का हो रहा है। ऐसा दुर्लभ संयोग पूरे 19 साल बाद बन रहा है। कई जगह लोग अधिक मास को मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस दौरान सूर्य संक्रांति नहीं होती इस वजह से इस महीने को मलमास कहा जाता है। मलमास 18 जुलाई से शुरू है जो 31 अगस्त तक बना रहेगा। आइए जानते हैं इस दौरान क्यों वर्जित होते हैं कोई भी शुभ कार्य।
इसलिए वर्जित होते हैं शुभ कार्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने की प्रक्रिया को संक्रांति कहा जाता है। बता दें कि सूर्यदेव लगभग हर महीने अपनी राशि बदलते रहते हैं लेकिन मलमास वह महीना होता है जिसमें सूर्य का राशि परिवर्तन नहीं होता। इसी वजह से इसे मालीन मास या मलमास कहा जाता है। इस दौरान शादी-ब्याह, उपनयन संस्कार, मुंडन और नए कपड़े और गहने खरीदने जैसे कोई भी शुभ कार्य नहीं होते हैं।
भूलकर भी ना करें यह कार्य
अधिक मास के दौरान शादी विवाह करने की मनाही होती है। इस दौरान कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं होता है। अगर आप बिना शुभ मुहूर्त के इस दौरान शादी–ब्याह करते हैं तो आपका दांपत्य जीवन कलह है से भरा रहेगा। इसके अलावा, इस दौरान नए कपड़े खरीदने और नए गहनों की खरीदारी से भी बचना चाहिए। दूसरी ओर इस महीने नया घर खरीदने, गृह प्रवेश करने और कोई नया व्यवसाय शुरू करने से भी बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ेंPadmini Ekadashi 2023: कब है मलमास की पद्मिनी एकादशी? जानें पद्मिनी एकादशी का महत्व और व्रत के फायदे अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन