MP-गुजरात सहित 3 राज्यों में भारी बारिश की संभावना:महाराष्ट्र के 8 जिलों में यलो अलर्ट, हिमाचल में लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे बंदनई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसारी के पास लैंडस्लाइड हो गया। जिसके चलते नेशनल हाईवे 5 बंद कर दिया गया।
मानूसन ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना जताई है।
महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिलों में शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
उधर दिल्ली में IMD ने अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है, यहां भारत मंडपम में 9-10 सितंबर को G20 समिट होनी है। इसके लिए मौसम विभाग ने प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन भी स्थापित किया है।
इसके अलावा कर्नाटक, केरल और पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर में भी बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, देश में इस मानूसन सीजन 11% कम पानी बरसा है।
वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसारी के पास लैंडस्लाइड हो गया। जिसके चलते नेशनल हाईवे 5 बंद कर दिया गया।
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…
यहां भारी बारिश होगी: मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, केरल और तमिलनाडु।
यहां हल्की बारिश होगी : यूपी, बिहार, राजस्थान, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर।
मानसून से जुड़ी तस्वीरें…
केरल के कोझिकोड में गुरुवार को तेज बारिश हुई। जिसके चलते सड़क पर जलभराव हो गया।मुंबई के अंधेरी इलाके में तेज बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया। यह तस्वीर गुरुवार की है।
अन्य राज्यों में मौसम का हाल…
MP में भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। प्रदेश में 18 से 20 सितंबर तक बारिश की एक्टिविटी रहेगी।
मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, इंदौर-जबलपुर समेत 20 जिलों में भी तेज बारिश होने का अनुमान है। भोपाल में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी में आज 24 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे होगी बारिश
ये विजुअल मेरठ का है। गुरुवार दोपहर यहां बारिश हुई थी।
यूपी में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो चुका है। अगले 48 घंटे यूपी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा और फतेहपुर समेत 24 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
छत्तीसगढ़ में आज रुक-रुककर होती रहेगी बारिश: रायपुर समेत कई जिलों में छाए रहेंगे बादल
प्रदेश भर में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई, रायपुर में बारिश से बचने छतरी का सहारा लेकर सड़क पार करती हुई युवतियां।
छत्तीसगढ़ में मानसून में एक बार फिर एक्टिव हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश बारिश की संभावना जताई है। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर…
खबरें और भी हैं…
LIVEG20 समिट के चलते वायुसेना ने त्रिशूल एक्सरसाइज रोकी: राफेल-सुखोई सुरक्षा में तैनात; स्पेन के राष्ट्रपति कोरोना संक्रमित, बाइडेन-सुनक आज भारत आएंगे
देश- कॉपी लिंक
शेयर
LIVE6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों का रिजल्ट: UP की घोसी सीट से सपा आगे, उत्तराखंड-केरल में कांग्रेस; त्रिपुरा की दो, झारखंड की एक सीट पर भाजपा को बढ़त
देश- कॉपी लिंक
शेयर
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफDMK नेता ए. राजा बोले- सनातन धर्म HIV-कोढ़ जैसा: UPI से अब कैश निकाल सकेंगे; मोहन भागवत आरक्षण के पक्ष में
देश- कॉपी लिंक
शेयर
ब्रज में जन्मे कन्हैया, बाल स्वरूप के दर्शन: चांदी के कमल पर अभिषेक, फूल-इत्र की बारिश; तस्वीरों में जन्माष्टमी के रंग
मथुरा- कॉपी लिंक
शेयर