अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologyPalmistry These line on palm indicates people health wealth and prosperity know the significance of symbol lotus fish and traingle Astrology in HindiPalmistry: हथेलियों पर मौजूद ये रेखाएं जातक को बनाती है धनवान, मिलती है अपार सफलता
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेलियों की कुछ रेखाएं जातक को सौभाग्यशाली बनाती हैं। ऐसे लोगों के जीवन में सुख-सौभाग्य की कमी नहीं रहती है। इन रेखाओं से व्यक्ति अचल संपत्ति का मालिक बनता है।
Arti Tripathiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 08 Sep 2023 12:11 PMऐप पर पढ़ें
Palmistry: हथेली पर मौजूद रेखा व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य के बारे में कई संकेत देती है। हथेलियों की रेखाओं की मदद से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, धन-दौलत और सेहत का अनुमान लगाया जा सकता है। हथेलियों की कुछ रेखाएं व्यक्तियों के लिए बेहद सौभाग्यशाली मानी जाती है। हथेलियों पर इन रेखाओं के मौजूद होने से व्यक्ति के जीवन में धन, सुख और वैभव की कमी नहीं रहती है और जीवन के हर मार्ग पर सफलता मिलती है। चलिए जानते हैं हथेलियों के इन रेखाओं के बारे में…
त्रिशूल के निशान: जिन व्यक्ति की हथेलियों पर त्रिशूल के निशान पाए जाते हैं। ऐसे जातक बेहद सौभाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोगों को जीवन सुख-सुविधाओं से भरपूर होता है। यह बेहद आलीशान जिंदगी जीत हैं। जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। साथ ही समाज में यश और कीर्ति बढ़ता है।
मछली के निशान: हथेलियों पर मछली का निशान भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी भी धन, सुख और समृद्धि की कमी नहीं होती है। जिन जातकों की हथेली पर मछली का चिन्ह होता है, उन्हें किसी भी काम में बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति अपने हुनर के बदौलत देश-दुनिया में एक अलग पहचान बनाते हैं।
कमल के निशान: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेलियों पर कमल का निशान बेहद शुभ माना जाता है। जिन व्यक्ति के हथेलियों पर कमल का चिन्ह होता है। ऐसे जातकों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन खुशहाली में व्यतीत होता है।
स्वास्तिक का निशान: जिन लोगों की हथेली पर स्वास्तिक का निशान होता है, वह बेहद लकी माने जाते हैं। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में अपार सफलता मिलती है। ऐसे लोग बेहद अमीर होते हैं और जीवन में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
त्रिकोण के निशान: हथेलियों की भाग्य रेखा पर त्रिकोण बनने से व्यक्ति अचल संपत्ति का मालिक होता है। जातक के जीवन में धन और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति को पैतृक संपत्ति मिलती है और धन आगमन के मार्ग हमेशा खुले रहते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ेंSurya Gochar 2023: 17 सितंबर को सूर्य का महागोचर, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, महीने भर रहेगी चांदी अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन