अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologySurya Gochar 2023 Sun transit on 17 September luck of these 3 zodiac signs will shineSurya Gochar 2023: 17 सितंबर को सूर्य का महागोचर, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, महीने भर रहेगी चांदी
Surya Rashi Parivartan 2023 September: सितंबर में सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के कन्या राशि में जाने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।
Saumya Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 08 Sep 2023 12:50 PMऐप पर पढ़ें
Surya Rashi Parivartan 2023: ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सू्र्यदेव 17 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य एक राशि में करीब 30 दिनों तक रहते हैं। इस तरह से सूर्य 18 अक्टूबर को सुबह 01 बजकर 42 मिनट तक कन्या राशि में रहेंगे और इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य को राशिचक्र पूरा करने में एक साल का समय लगता है। ऐसे में सूर्य कन्या रा सूर्य के कन्या राशि में आने से कई राशि के जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में-
16 सितंबर इन 4 राशि वालों पर बुधदेव की होगी असीम कृपा, किस्मत का मिलेगा पूरा-पूरा साथ
मेष राशि- सूर्य के कन्या राशि में आने से मेष राशि वालों को लाभ होगा। इस दौरान आपके शत्रु परास्त होंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का पूर्ण परिणाम मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। ऐसे में सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सूर्य गोचर से 18 अक्टूबर तक का समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है।
मार्गी शनि और मां लक्ष्मी की 6 राशियों पर होगी असीम कृपा, धन-दौलत में होगी खूब वृद्धि
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान व्यापारियों के व्यापार को विस्तार मिल सकता है। कमाई के नए अवसर सामने आएंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ेंAja Ekadashi 2023: 9 या 10 सितंबर कब है अजा एकादशी? जानें पूजन मुहूर्त, व्रत विधि, महत्व व व्रत पारण का समय अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन