- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- स्पोर्ट्स
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
अगले 5 साल में बन सकते हैं 147 यूनिकॉर्न:बीते 23 साल में 83 ही बने, देश में अभी 51 चिंकारा और 96 चीता स्टार्टअपनई दिल्लीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
देश में नई कंपनियों या स्टार्टअप्स के बड़ी कंपनियों में तब्दील होने की रफ्तार तेज हो रही है। आस्क प्राइवेट वेल्थ हुरुन इंडिया फ्यूचर यूनिकॉर्न इंडेक्स 2023 के मुताबिक, अगले 5 साल के भीतर 147 स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन सकते हैं। इनमें से भी 51 स्टार्टअप ऐसे हैं जो अगले 3 साल में ही यूनिकॉर्न बन सकते हैं।
मंगलवार को जारी हुरुन इंडिया की लिस्ट में साल 2000 के बाद स्थापित स्टार्टअप शामिल किए गए हैं। इस लिहाज से 23 साल में देश में 83 स्टार्टअप यूनिकॉर्न बने। यानी हर साल औसतन 3-4 यूनिकॉर्न बने हैं। अगले 5 साल में यह रफ्तार कई गुना बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि कई अन्य स्रोतों के मुताबिक, देश में अभी 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न हैं।
देश में अभी 51 चिंकारा, 96 चीता स्टार्टअप
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अभी 83 यूनिकॉर्न, 51 चिंकारा (गजेल) और 96 चीता स्टार्टअप्स हैं। पिछले साल 84 यूनिकॉर्न, 51 चिंकारा और 71 चीता थे। फ्यूचर यूनिकॉर्न का कुल मूल्य 4.67 लाख करोड़ रुपए है, जो बीते साल से 16% ज्यादा है। इस लिस्ट में कुछ और नए फ्यूचर यूनिकॉर्न जुड़ गए हैं।
क्या हैं यूनिकॉर्न, चिंकारा और चीता स्टार्टअप?
- यूनिकॉर्न: 2000 के बाद स्थापित स्टार्टअप्स, जिनकी वैल्यू 1 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है।
- चिंकारा: ये वे स्टार्टअप होते हैं, जिनके अगले 3 साल के भीतर यूनिकॉर्न बनने की संभावना है।
- चीता: इस कैटेगरी में आने वाले स्टार्टअप्स अगले 5 सालों के भीतर यूनिकॉर्न बन सकते हैं।
क्या होते हैं स्टार्टअप?
स्टार्टअप एक ऐसी कंपनी होती है जिसने अभी कामकाज शुरू किया है। आप अकेले या कुछ लोगों के साथ मिलकर कंपनी की नींव रखते हैं, जिसे इनक्युबेशन कहते हैं। यहां पर लोग अपनी-अपनी कुशलता और विशेषज्ञता लेकर आते हैं। नए कारोबारी आइडिया पर मिलकर काम करते हैं। इस तरह की कंपनी के जरिए ग्राहकों को एक यूनिक प्रोडक्ट या सर्विस दी की जाती है। स्टार्टअप सफल होने के बाद एक बड़ी कंपनी के तौर पर अपनी पहचान बना लेते हैं।
खबरें और भी हैं…
एलन मस्क आज 52 साल के हुए: तीन बड़े इन्वेंशन से बदली दुनिया, गांजा पीने और एम्बर हर्ड से रोमांस को लेकर भी सुर्खियों में रहे
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
9 साल में भारत का रोड नेटवर्क 59% बढ़ा: गडकरी बोले- इंडिया का रोड नेटवर्क अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
HDFC-HDFC बैंक का मर्जर 1 जुलाई से इफेक्टिव होगा: 13 जुलाई को डीलिस्ट हो जाएंगे HDFC के शेयर्स, निवेशकों को 25 शेयर के बदले बैंक के 42 शेयर मिलेंगे
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का पायलट प्रोजेक्ट शुरू: साल के अंत तक सर्विस लॉन्च कर सकती है कंपनी, बजाज-HDFC जैसी कंपनियों को मिलेगी टक्कर
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article