- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- स्पोर्ट्स
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
एलन मस्क आज 52 साल के हुए:तीन बड़े इन्वेंशन से बदली दुनिया, गांजा पीने और एम्बर हर्ड से रोमांस को लेकर भी सुर्खियों में रहेवॉशिंगटन3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एलन मस्क… एक इन्वेंटर और दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी जिन्होंने 12 साल की उम्र से ही चीजों को इन्वेंट करना शुरू कर दिया था। वो अपने इन्वेंशन से ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर फाइनेंस और स्पेस सेक्टर में बदलाव लेकर आए हैं। मस्क का सपना मंगल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसाना है। वो अपने इस सपने को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
आप सोच रहे होंगे कि ये सब हम आज क्यों बता रहे हैं। इसलिए क्योंकि आज एलन मस्क का जन्मदिन है। वो 52 साल के हो गए हैं। ऐसे में यहां हम उनके 3 ऐसे इन्वेंशन्स बता रहे हैं जो दुनिया में बड़ा बदलाव लाए हैं। इसके अलावा 2 ऐसे इन्वेंशन के बारे में भी बताएंगे जिन पर मस्क अभी काम कर रहे हैं। ये इन्वेंशन भी दुनिया बदल सकते हैं…
1. टेस्ला: रिन्युएबल एनर्जी इंडस्ट्री की गेम-चेंजिंग कंपनी
टेस्ला इंक अपनी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के साथ रिन्युएबल एनर्जी इंडस्ट्री में गेम-चेंजिंग कंपनी है। टेस्ला ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से लेकर बैटरी टेक्नोलॉजी, सोलर एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज जैसे कई प्रोडक्ट डेवलप किए है जिसने दुनिया को ज्यादा सस्टेनेबल फ्यूचर की ओर ले जाने में मदद की है। एलन मस्क ने साल 2003 में इसे स्थापित किया था। आज इस कंपनी का मार्केट कैप 62 लाख करोड़ रुपए हैं। मस्क टेस्ला कार को भारत में भी लॉन्च करने वाले हैं।
2. स्पेसएक्स: रियूजेबल रॉकेट के जरिए स्पेस सेक्टर बदला
साल 2002 में एलन मस्क ने स्पेस-एक्स कंपनी बनाई थी। स्पेस-एक्स ने तब इतिहास रचा था जब 31 मई 2020 को कंपनी ने दुनिया का पहला प्राइवेट ह्यूमन मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन के तहत दो एस्ट्रोनॉट -रॉबर्ट बेहेनकेन और डगलस हर्ले स्पेस गए थे। करीब 63 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद ये दोनों वापस धरती पर लौटे थे। मस्क की कंपनी ने रियूजेबल रॉकेट टेक्नोलॉजी डेवलप कर सैटेलाइट लॉन्चिंग और दूसरे स्पेस मिशन्स को सस्ता बनाया है।
3. पेपाल: फिनटेक सेक्टर में इसके जरिए बदलाव आया
पेपाल की शुरुआत 1998 में हुई थी जब पीटर थिएलल और 3 साथियों ने कन्फिनिटी नाम की कंपनी बनाई। कन्फिनिटी के टैबलेट जैसे दिखने वाले डिवाइस के जरिए यूजर्स पैसों का ट्रांजैक्शन कर सकते थे। साल 2000 में मस्क ने अपनी ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com के साथ इसका मर्जर कर दिया और कुछ टाइम बाद इसका नाम पेपाल कर लिया। ईबे ने 2002 में इसे 1.5 अरब डॉलर में खरीद लिया। आज के हिसाब से ये रकम करीब 12 हजार करोड़ रुपए होती है।
अब 2 ऐसे इन्वेंशन के बारे में जानिए जिन पर मस्क अभी काम कर रहे हैं…
1. स्टारशिप से मंगल ग्रह पर पहुंचना
एलन मस्क ने दो महीने पहले 20 अप्रैल को दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप की टेस्टिंग की थी। ये लॉन्चिंग इसलिए अहम थी क्योंकि ये स्पेसशिप ही इंसानों को इंटरप्लेनेटरी बनाएगा। यानी इसकी मदद से पहली बार कोई इंसान पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर कदम रखेगा। हालांकि स्टारशिप लिफ्ट ऑफ के 4 मिनट बाद गल्फ ऑफ मैक्सिको के 30 किलोमीटर ऊपर एक्सप्लोड हो गया था।
लॉन्च फेल होने के बाद भी स्पेसएक्स हेडक्वार्टर में एम्प्लॉइज खुशी मनाते दिखाई दिए थे क्योंकि रॉकेट का लॉन्चपैड से उड़ना ही बड़ी सफलता थी। अभी मस्क अपनी स्टारशिप के अगले लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं। मस्क साल 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं। स्पेसशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में भी सक्षम होगा।
2. न्यूरालिंक
ये एलन मस्क की ब्रेन-चिप कंपनी है। न्यूरालिंक ने सिक्के के आकार का एक डिवाइस बनाया है। इसे लिंक नाम दिया गया है। ये डिवाइस कंप्यूटर, मोबाइल फोन या किसी अन्य उपकरण को ब्रेन एक्टिविटी (न्यूरल इम्पल्स) से सीधे कंट्रोल करने में सक्षम करता है। उदाहरण के लिए पैरालिसिस से पीड़ित व्यक्ति के मस्तिष्क में चिप लगाने के बाद वह सिर्फ सोचकर माउस का कर्सर मूव कर सकेंगे।
मस्क का दावा है कि उनकी चिप के जरिए ब्लाइंड इंसान भी देख सकेंगे। पैरालिसिस से पीड़ित मरीज सोचकर मोबाइल और कंप्यूटर ऑपरेट कर सकेंगे। एलन मस्क जिस टेक्नोलॉजी के जरिए चिप बना रहे हैं उसे ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस या शॉर्ट में BCIs कहा जाता है। करीब एक महीने पहले न्यूरालिंक को ह्यूमन ट्रायल के लिए यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से मंजूरी भी मिली थी।
मस्क से जुड़े तीन बड़े विवाद
1. सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप
पिछले साल यानी 2022में स्पेसएक्स की एक फ्लाइट अटेंडेंट ने एलन मस्क पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। बताया गया था कि इस मामले को दबाने के लिए स्पेसएक्स ने फ्लाइट अटेंडेंट को 2,50,000 डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपए) दिए थे। यौन उत्पीड़न का यह मामला 2016 का है और यह रकम 2018 में दी गई थी।
बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फ्लाइट अटेंडेंट स्पेसएक्स की कॉरपोरेट जेट फ्लीट के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करती थी। फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा था कि मस्क ने बिना सहमति के उसके पैर पर हाथ फेरा और सेक्शुअल एक्ट में इन्वॉल्व होने को कहा।
2. जॉनी डेप की एक्स वाइफ के साथ रोमांस की क्लिप
एम्बर हर्ड और एलन मस्क का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एम्बर और एलन को जॉनी डेप के पेंटहाउस की लिफ्ट में साथ में देखा जा सकता है। दोनों आपस में काफी रोमांटिक होते दिख रहे थे। एम्बर हर्ड का रिश्ता एलन मस्क के साथ तब शुरू हुआ जब उन्होंने जॉनी डेप को तलाक दे दिया था। हालांकि, बाद में वो अलग हो गए।
एम्बर हर्ड और एलन मस्क। दोनों के बीच पहली बार डेटिंग की अफवाह तब उड़ी थी जब उन्हें जुलाई 2016 में मियामी के डेलानो साउथ बीच होटल में देखा गया था।
3. पॉडकास्ट के दौरान गांजा-व्हिस्की पीना
2018 में एलन मस्क ने कॉमेडियन जो रोगन के पॉडकास्ट के दौरान गांजा और व्हिस्की पी थी। इस पर खूब बवाल मचा था। इस मामले के सामने आने के बाद टेस्ला के एक कर्मचारी ने कहा था कि उन्हें ऑफिस के बाहर गांजा यूज करने की वजह से जॉब से निकाल दिया गया था। एलन को उनके इस विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर सभी से माफी मांगनी पड़ी थी।
अब मस्क की नेटवर्थ और बचपन …
30 अरब डॉलर से 219 अरब डॉलर पहुंची नेटवर्थ
2020 की शुरुआत मे मस्क की नेटवर्थ 30 अरब डॉलर यानी 245 करोड़ रुपए के करीब थी। साल के आखिर तक ये बढ़कर 167 अरब डॉलर यानी करीब 13.6 लाख करोड़ रुपए हो गई। उस साल टेल्सा का स्टॉक 650% से ज्यादा बढ़ा था। मस्क की टेस्ला में लगभग 20% हिस्सेदारी थी, इसलिए कंपनी के शेयर में उछाल से उनकी नेटवर्थ में इतनी बढ़ी बढ़ोतरी हुई थी। अभी उनकी हिस्सेदारी 13.4% और नेटवर्थ 219 अरब डॉलर यानी करीब 18 लाख करोड़ रुपए हैं।
साउथ अफ्रीका में जन्मे मस्क का बचपन
दक्षिण अफ्रीका में 28 जून 1971 को जन्मे एलन मस्क प्रिटोरिया में पले-बढ़े हैं। उनकी मां कनाडा में जन्मी दक्षिण-अफ्रीकी मॉडल हैं, जो 1969 की मिस साउथ अफ्रीका प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट थीं। उनके पिता एरोल मस्क एक इंजीनियर हैं। उनके माता-पिता 1980 में अलग हो गए थे। मस्क ने 1995 में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से फिजिक्स और बिजनेस में बैचलर्स की डिग्री ली थी। वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स PhD प्रोग्राम के ड्रॉपआउट हैं।
मस्क ने साल 2000 में कनाडाई ऑथर जस्टिन विल्सन से शादी की थी। साल 2008 तक दोनों साथ रहे। इसके बाद 2010 में मस्क ने इंग्लिश एक्ट्रेस तलुलाह रिले से शादी कर ली जो 2016 तक चली। मस्क के विल्सन के साथ 6 बच्चे हैं और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सिंगर ग्रिम्स के साथ 2 बच्चे।
बाएं तरफ की तस्वीर में मस्क अपनी मां मेय के साथ (पीछे खड़े हैं)। भाई किम्बल मां के बगल में बैठे हुए और बहन तोस्का मां की गोद में है। मस्क 1989 में कनाडा चले गए थे। 1995 में पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने से पहले वे दो साल ओंटारियो में क्वीन्स यूनिवर्सिटी में थे।
12 साल की उम्र में वीडियो गेम बनाकर बेचा
मस्क ने 10 साल की उम्र में कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और 12 साल की उम्र में 'ब्लास्टर' नामक एक वीडियो गेम तैयार किया। इसे एक स्थानीय मैगजीन ने उनसे पांच सौ अमेरिकी डॉलर में खरीदा। इसे मस्क की पहली 'व्यापारिक उपलब्धि' कहा जा सकता है। 1995 में उन्होंने वेब सॉफ्टवेयर कंपनी जिप-2 बनाई थी। कॉम्पेक ने इस कंपनी को 1999 में 307 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। इस डील से मस्क को कंपनी में 7% हिस्सेदारी के बदले 22 मिलियन डॉलर मिले थे। यहीं से एलन मस्क के बिजनेस की असल शुरुआत हुई।
1995 में मस्क ने वेब सॉफ्टवेयर कंपनी जिप-2 बनाई थी। कॉम्पेक ने इस कंपनी को 1999 में 307 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था।
दिवालिया होने के कगार पर थी टेस्ला, मस्क ने उबारा
2003 में मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की स्थापना की थी। 2008 में ऐसा दौर भी आया था, जब टेस्ला दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई थी। हालांकि मस्क ने कंपनी को इस बुरे दौर से उबारा और आज ये बहुत ही ज्यादा सक्सेसफुल कंपनी है। मस्क इन कंपनियों के अलावा न्यूरालिंक, बोरिंग कंपनी और स्टारलिंक के भी मालिक हैं।
खबरें और भी हैं…
9 साल में भारत का रोड नेटवर्क 59% बढ़ा: गडकरी बोले- इंडिया का रोड नेटवर्क अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
आज शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 446 अंक बढ़कर 63,416 पर बंद, HDFC लाइफ का शेयर 5.50% चढ़ा
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
HDFC-HDFC बैंक का मर्जर 1 जुलाई से इफेक्टिव होगा: 13 जुलाई को डीलिस्ट हो जाएंगे HDFC के शेयर्स, निवेशकों को 25 शेयर के बदले बैंक के 42 शेयर मिलेंगे
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का पायलट प्रोजेक्ट शुरू: साल के अंत तक सर्विस लॉन्च कर सकती है कंपनी, बजाज-HDFC जैसी कंपनियों को मिलेगी टक्कर
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article