एयर होस्टेस मर्डर केस के आरोपी ने खुदकुशी की:लॉकअप में खुद की पैंट से फांसी लगाई; कल पुलिस को कोर्ट में पेश करना थारायपुर/मुंबई27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रूपल ओगरे के हत्यारे ने पुलिस लॉकअप के टॉयलेट में फांसी लगा ली है।
रायपुर की एयर होस्टेस की हत्या के मामले में मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद आरोपी विक्रम अटवाल (50) ने खुदकुशी कर ली है। उसका शव शुक्रवार सुबह बैरक में लटका मिला। आरोपी ने अपनी पैंट से फंदा बनाकर जान दे दी।
ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे की 3 सितंबर को मुंबई के फ्लैट में लाश मिली थी। इसके आरोप में हाउसकीपर विक्रम अटवाल को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने आरोपी विक्रम अटवाल को अदालत में पेश किया था। जहां उसे 8 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
24 साल की रूपल ओगरे पिछले दिनों रायपुर से एयर होस्टेस की ट्रेनिंग लेने मुंबई आई थी।
रूपल ओगरे की हत्या के आरोप में विक्रम अटवाल को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी उसी बिल्डिंग में हाउस कीपिंग का करता था काम
ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे मुंबई के एनजी कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग में रहती थी। आरोपी विक्रम अटवाल उसी बिल्डिंग में हाउस कीपिंग का काम करता था। बीते 3 सितंबर को आरोपी कचरा उठाने के लिए फ्लैट के अंदर घुसा। जहां उसकी रूपल के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच आरोपी ने दुष्कर्म करने के इरादे से युवती पर हमला कर दिया, फिर मौका मिलते ही उसने युवती की गला रेत कर हत्या कर दी।
मुंबई के एनजी कॉम्प्लेक्स की इसी बिल्डिंग में रूपल रहती थी, जहां उसकी हत्या कर दी गई थी।
आरोपी की पत्नी भी करती थी उसी बिल्डिंग में काम
जानकारी के मुताबिक आरोपी विक्रम की पत्नी भी उसी के साथ बिल्डिंग में हाउसकीपिंग का काम करती थी। जिस दिन की घटना हुई। वो छुट्टी पर थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू और बिल्डिंग के पास ही झाड़ियों में खून से सने कपड़े बरामद कर लिए थे।
मुंबई के फ्लैट से लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस पहुंची थी।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या लोग हुए थे शामिल
दरअसल, रूपल ओगरे रायपुर के राजेंद्र नगर की रहने वाली थी। उसके पिता चंद्रिका ओगरे रिटायर्ड सिविल इंजीनियर हैं। वह इस साल अप्रैल से मुंबई में अपनी बहन और उसके एक फ्रेंड के साथ रहती थी। हत्या के वक्त दोनों अपने होमटाउन गए हुए थे। रूपल फ्लैट में अकेली थी। वो एक निजी एयरलाइन कंपनी में ट्रेनी एयर होस्टेस थी।
पोस्टमार्टम के बाद रूपल के शव को 5 सितंबर को रायपुर लाया गया था। यहां न्यू राजेंद्र नगर स्थित उसके घर से शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान रूपल के माता-पिता और भाई-बहन समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई दी।
5 सितंबर को रूपल का शव रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर लाया गया था।
सोशल मीडिया में रहती थी एक्टिव
रूपल ओगरे सोशल मीडिया में अक्सर सक्रिय रहती थी। वो अलग-अलग मौकों में अपनी पिक्चर भी अपलोड किया करती थी। बीते कुछ दिनों पहले उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया में डाला था।
इससे जुड़ी और खबर..
रायपुर की एयर होस्टेस का मुंबई में गला रेता:फ्लैट में लाश मिली, बहन और उसके दोस्त के साथ रहती थी; सफाई कर्मचारी गिरफ्तार
रायपुर की रूपल ओगरे मुंबई में रह रही थी जहां वह एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ले रही थी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली एक एयर होस्टेस की मुंबई में हत्या कर दी गई। रविवार ( 3 सितंबर) शाम पुलिस को युवती की लाश उसके फ्लैट से मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की गला काटकर हत्या की गई है। पढ़ें पूरी खबर..
खबरें और भी हैं…
'G20' थीम पर रंग दी जगुआर: भारत में 9-10 सितंबर को होने वाली है समिट, कारोबारी ने इसी की थीम वाले रंगों से कार को कलर किया
देश- कॉपी लिंक
शेयर
सजकर तैयार है भारत मंडपम: एक मंच पर होंगी दुनिया की महाशक्तियां, देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकार परफॉर्म करेंगे
देश- कॉपी लिंक
शेयर
महाराष्ट्र में मंत्री के सिर पर हल्दी पाउडर डाला: मराठा आरक्षण के लिए पत्र देने आया था, कहा- CM पर भी काला रंग फेंकूंगा
देश- कॉपी लिंक
शेयर
BJP ने त्रिपुरा की 2, उत्तराखंड की एक सीट जीती: झारखंड में JMM, बंगाल में TMC और केरल में कांग्रेस विजयी; UP में सपा की जीत
देश- कॉपी लिंक
शेयर