अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News Astrologyjupiter transit guru vakri future predictions effects rashifal horoscopeगुरु होंगे वक्री, उल्टी चाल चलते ही ये राशि वाले हो जाएं सावधान तो ये राशि वाले मनाएंगे जश्न
देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है।
Yogesh Joshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 02 Sep 2023 11:59 AMऐप पर पढ़ें
देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। इस समय देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। 4 सितंबर को मेष राशि में गुरु वक्री होने जा रहे हैं। गुरु के वक्री होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं गुरु के वक्री होने से किन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परंतु कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं।
वृष राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलन बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
सिंह राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, फिर भी आत्म संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार का विस्तार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
दिवाली से ठीक पहले शनिदेव बदल देंगे इन 4 राशियों का भाग्य, खूब होगी धन की बरसात
तुला राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। आत्म संयत रहें। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार में वृद्धि होगी।
धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
4 सितंबर से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र और गुरु चमकाएंगे भाग्य
मकर राशि- मन परेशान रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
मीन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। संगीत में रुचि बढ़ सकती है।
अगला लेख पढ़ेंकर्क राशि में शुक्र की बड़ी हलचल 1 दिन बाद, बड़े बदलावों के संकेत, मेष से लेकर मीन वाले होंगे प्रभावित, पढ़ें राशिफल अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन