अगला लेख
अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें →
Hindi News AstrologyJanmashtami 2023 Things to bring on janmashtami 2023 to bring wealth and prosperity at home and to please laddu gopal Astrology in Hindiजन्माष्टमी पर घर लाएं ये शुभ चीजें, लड्डू गोपाल हो जाएंगे प्रसन्न, धन-संपदा में होगी वृद्धि
Janmashtami 2023: इस साल 6 सिंतबर 2023 को बड़े धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन कान्हा के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी दुख दूर होते हैं।
Arti Tripathiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSat, 02 Sep 2023 11:59 AMऐप पर पढ़ें
Janmashtami 2023: देशभर में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन कान्हा के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा की जाती है और भक्त कृष्णजी की विशेष कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी की व्रत भी रखते हैं। जन्माष्टमी के दिन देर रात 12 बजे जन्माष्टमी का उत्सव होता है। लड्डू गोपाल का पंचामृत से स्नान कराया जाता है और उन्हें साफ और नए वस्त्र पहनाए जाते हैं। इसके बाद उन्हें झुला झुलाया जाता है और उनकी पूजा-अर्चना होती है। चलिए जानते हैं कि इस साल कृष्ण जन्माष्टमी कब है और जन्माष्टमी के दिन किन चीजों की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है?
इस दिन है जन्माष्टमी, ना हो कन्फ्यूज: जन्माष्टमी तिथि की शुरुआत 6 सिंतबर को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर होगी और 7 सिंतबर को शाम 4 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। मान्यता है कि भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।
रोहिणी नक्षत्र कब लगेगा?
रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत 6 सिंतबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट से होगी और 7 सिंतबर को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी। 6 सिंतबर की रात रोहिणी नक्षत्र व पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसलिए इस साल 6 सिंतबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी पर घर लाएं ये शुभ चीजें:
लड्डू गोपाल: अगर आप भी घर के मंदिर में लड्डू गोपाल स्थापित करना चाहती हैं तो जन्माष्टमी के दिन कान्हा के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को घर लाना बेहद शुभ और मंगलकारी साबित होगा। आप चाहें तो बाल गोपाल की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
बांसुरी: कान्हा को बांसुरी बेहद प्रिय है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन कृष्णजी को लकड़ी या चांदी की बांसुरी जरूर अर्पित करें और कृष्ण जन्मोत्सव के बाद इसे अलमारी या तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
मोरपंख: भगवान कृष्ण मुकुट के साथ हमेशा मोरपंख लगाते हैं। जन्माष्टमी पर आप भी घर पर मोरपंख जरूर लाएं। ऐसा करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
वैजयंती माला: अगर घर में लंबे समय से आर्थिक तंगी चल रही हो, तो जन्माष्टमी के दिन वैजयंती माला जरूर खरीदनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि वैजयंती माला से कृष्णजी की पूजा-अराधना से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
माखन: जन्माष्टमी के दिन माखन जरूर लाएं और कृष्णजी की पूजा करते समय उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से बाल गोपाल प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बनाएं रखते हैं।
गाय-बछड़ें की मूर्ति: कृष्णजी को गायों से बेहद लगाव था। जन्माष्टमी के दिन गाय और बछड़े की एक मूर्ति घर पर ला सकते हैं। इससे कान्हा प्रसन्न होकर भक्तों को सुख-समृद्धि और संपन्नता का आशीर्वाद देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए घर या ऑफिस के उत्तर-पूर्व कोने में गाय-बछड़े की मूर्ति को रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगला लेख पढ़ेंगुरु होंगे वक्री, उल्टी चाल चलते ही ये राशि वाले हो जाएं सावधान तो ये राशि वाले मनाएंगे जश्न अपना राशिफल जानेमेषवृषमिथुनकर्कसिंहकन्यातुलावृश्चिकधनुमकरकुंभमीन