- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- क्रिकेट
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- स्पोर्ट्स
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
तेंदुए को बाइक पर बांधकर ले जाते किसान का VIDEO:बीमारी की हालत में खेत में पड़ा मिला था; वन विभाग ने अस्पताल पहुंचायाहासन18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा- किसान तेंदुए की जान बचाने के लिए उसे बाइक के पीछे बांधकर ले गया था। उसका इरादा तेंदुए को नुकसान पहुंचाना नहीं था।
कर्नाटक के एक किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में किसान अपनी बाइक के पीछे जाल में रस्सी के सहारे तेंदुए को बांधकर ले जाता दिख रहा है। दरअसल, ये तेंदुआ बीमार होने की वजह से चल-फिर नहीं पा रहा था। ऐसे में किसान तेंदुए को लेकर अपने गांव की ओर चल दिया।
रास्ते में लोगों ने किसान को बाइक पर तेंदुए को ले जाते देख वन विभाग को खबर दे दी। वन विभाग की टीम ने रास्ते में ही किसान से तेंदुए को अपने कब्जे में लिया और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि अब तेंदुए की हालत स्थिर है।
किसान को खेत में पड़ा मिला था तेंदुआ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कर्नाटक के हासन जिले का है। यहां रहने वाले किसान वेणुगोपाल शुक्रवार सुबह बाइक लेकर खेत की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक तेंदुआ खेत के कोने में बैठा है। पहले तो वेणुगोपाल तेंदुए को देखकर डर गए, लेकिन जब तेंदुए ने उन्हें देखने के बाद भी कोई हरकत नहीं की तो उन्हें अहसास हुआ कि वो बीमार है।
वेणुगोपाल डरते हुए तेंदुए के पास गए, उसके सिर पर हाथ फेरा। इसके बाद किसान ने तेंदुए के हाथ-पैर बांधे और उसे जाल में रस्सी के सहारे बाइक के पीछे लटका लिया। वेणुगोपाल तेंदुए को लेकर अपने गांव की ओर चल दिया। रास्ते में पड़ने वाले गांव के लोगों ने वेणुगोपाल की बाइक के पीछे तेंदुए को बंधा देखा तो वन विभाग को फोन किया।
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को गंडासी के पशु अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर्स का कहना है कि तेंदुए की हालत स्थिर है।
जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम एक्टिव हो गई और किसान को रास्ते में ही घेर लिया। यहां वेणुगोपाल ने वन विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसान से तेंदुए को अपने कब्जे में लिया और गंडासी के पशु अस्पताल ले गए। उधर, किसान की बाइक के पीछे तेंदुए को बांधकर ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
तेंदुए की उम्र 9 महीना, भोजन की तलाश में गांव पहुंचा
हासन डीसीएफ आशीष रेड्डी ने कहा कि तेंदुए की उम्र 9 महीने है। डिहाइड्रेशन की वजह से वह चल नहीं पा रहा था। वह भोजन की तलाश में भटक कर गांव में आ गया होगा। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
डॉ. रेड्डी ने स्पष्ट किया- किसान तेंदुए की जान बचाने के लिए उसे बाइक के पीछे बांधकर ले गया था। उसका इरादा तेंदुए को नुकसान पहुंचाना नहीं था।
ऐसी ही अन्य खबरें भी पढ़ें…
शिकार की कोशिश में सूअर के साथ तेंदुआ गिरा कुएं, खेत मालिक पहुंचा तो गुर्राने की आई आवाज
राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में तेंदुआ और सूअर एक कुएं में गिर गए। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने डीएफओ को मामले की जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कुएं से बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
खबरें और भी हैं…
राहुल बोले- मणिपुर जल रहा, PM चुप हैं: ट्वीट में लिखा- यूरोपियन संसद तक चर्चा हो गई, लेकिन मोदी ने एक शब्द नहीं कहा
देश- कॉपी लिंक
शेयर
टमाटर ने किसान को बनाया करोड़पति: पुणे के किसान ने 1 महीने में ही कमाए डेढ़ करोड़ रुपए, 350 रुपए तक पहुंचा टमाटर
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
हेटस्पीच केस में आजम खान को 2 साल की सजा: CM योगी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में की थी टिप्पणी
रामपुर- कॉपी लिंक
शेयर
खेलते-खेलते लगा फंदा, तड़प-तड़पकर बच्ची की मौत, VIDEO: सामान ऊपर खींचने के लिए घर में बांधी गई थी रस्सी; एक मिनट तक छटपटाती रही
कोटा- कॉपी लिंक
शेयर
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article