- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- स्पोर्ट्स
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
बकरीद पर शेयर औैर कमोडिटी बाजार बंद:जानें 2023 में बाजार में कब-कब कारोबार नहीं होगा? IPO लिस्टिंग टाइम 6 से घटकर 3 दिन हुआमुंबईएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
आज यानी गुरुवार (29 जून) को शेयर बाजार बंद है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बकरीद के अवसर पर कामकाज नहीं होगा। वहीं फॉरेक्स और कमोडिटी फ्यूचर्स मार्केट में भी आज बंद है। एक दिन पहले यानी बुधवार को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। अब कल यानी शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में सामान्य कारोबार होगा।
उधर, SEBI ने IPO लिस्टिंग टाइम 6 से घटाकर 3 दिन दिया है। यानी पहले जो IPO बंद होने के बाद शेयर बाजार में 6 दिन में लिस्ट होता था, अब वो लिस्टिंग 3 दिन में ही हो सकेगी। SEBI के इस फैसले से IPO मार्केट में लिस्टिंग प्रोसेस तेज होगी और IPO में शेयर अलॉट नहीं होने की कंडीशन में रिफंड भी जल्दी मिलेगा।
वहीं बोर्ड मीटिंग के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा कि फिलहाल IPO में रिटेल कोटा बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है। बुच ने ये भी बताया कि फिनफ्सूएंसर्स पर तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है और हम जल्द ही इस पर डिस्कशन पेपर जारी करेंगे।
2023 में शेयर बाजार कब-कब रहेंगे बंद?
- 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
- 19 सितंबर: गणेश चतुर्थी
- 2 अक्टूबर: गांधी जयंती
- 24 अक्टूबर: दशहरा
- 14 नवंबर: दिवाली बलिप्रतिपदा
- 27 नवंबर: गुरुनानक जयंती
- 25 दिसंबर: क्रिसमस
सेंसेक्स पहली बार 64,000 और निफ्टी 19,000 के पार
कल यानी बुधवार (28 जून) को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 64,050 के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई और ये 499 अंक चढ़कर 63,915 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले इसी महीने 22 जून को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब सेंसेक्स ने 63,601 का स्तर छुआ था।
इधर, निफ्टी ने भी 19,011 का ऑल टाइम हाई बनाया। इसके बाद ये भी थोड़ा नीचे आया और 154 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 18,972 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले निफ्टी का ऑलटाइम हाई 18,887.60 था जो उसने 1 दिसंबर 2022 को बनाया था। NSE पर लगभग सभी सेक्टर्स में तेजी रही। सबसे ज्यादा निफ्टी मेटल और फार्मा चढ़ा।
अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5% से ज्यादा चढ़ा
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही। सबसे ज्यादा 2.38% टाटा मोटर्स का शेयर चढ़ा। इसके अलावा सनफार्मा और एनटीपीसी के शेयरों में भी करीब 2 फीसदी की तेजी रही। गिरावट वाले शेयरों में सबसे आगे टेक महिंद्रा रहा जो 0.93% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं NSE पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5% से ज्यादा चढ़ा।
इन्वेस्टर्स की वेल्थ 2.2 लाख करोड़ रुपए बढ़ी
बुधवार की मार्केट रैली से इन्वेस्टर्स की वेल्थ 2.2 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई है। BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले सत्र में 292.13 लाख करोड़ रुपए था जो बढ़कर 294.33 लाख करोड़ रुपए हो गया।
हैवीवेट शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला
जियोजित के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि मल्टीपल अटैंप्ट के बाद, घरेलू बाजार रिकॉर्ड रिकॉर्ड हाई लेवल्स को बनाए रखने में सफल रहा। हैवीवेट शेयरों में बढ़ती खरीदारी के कारण ऐसा हुआ है। बाजार की तेजी को मजबूत एफआईआई इनफ्लो और चालू खाते के घाटे में कमी से भी सपोर्ट मिला। इन दोनों ने इन्वेस्टर्स सेंटीमेंट को पॉजिटिवली इम्पैक्ट किया है।
BPCL राइट्स इश्यू से 18,000 करोड़ जुटाएगी
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को शेयरों के राइट्स इश्यू के माध्यम से 18,000 करोड़ रुपए तक जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि सभी वैधानिक मंजूरी मिलने के बाद ही फंड जुटाया जाएगा।
इस साल बाजार में अब तक 4% से ज्यादा की तेजी
इस साल बाजार में अब तक शानदार तेजी देखने को मिली है। इस साल की शुरुआत यानी 2 जनवरी (1 जनवरी को बाजार बंद था) को सेंसेक्स 61,167 के स्तर पर था जो अब (28 जून) 63,915 अंक पर पहुंच गया है। इस साल इसमें अब तक 4% से ज्यादा यानी 2,748 अंक की तेजी देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आगे भी ये तेजी जारी रह सकती है।
खबरें और भी हैं…
28 जून को फ्यूल की कीमतें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, कच्ता तेल 75 डॉलर से नीचे
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
30 जून को ओपन होगा PKH वेंचर्स का IPO: 4 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाय, 12 जुलाई को मार्केट में लिस्ट होंगे शेयर्स
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
इंडिगो का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ के पार: ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन; इसी महीने 500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
एलन मस्क आज 52 साल के हुए: तीन बड़े इन्वेंशन से बदली दुनिया, गांजा पीने और एम्बर हर्ड से रोमांस को लेकर भी सुर्खियों में रहे
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article