- टॉप न्यूज़
- राज्य-शहर
- DB ओरिजिनल
- बॉलीवुड
- स्पोर्ट्स
- वुमन
- देश
- विदेश
- बिजनेस
- राशिफल
- करिअर
- टेक – ऑटो
- जीवन मंत्र
- यूटिलिटी
- लाइफ – साइंस
- फेक न्यूज एक्सपोज़
- ओपिनियन
- मधुरिमा
- मैगजीन
- राजस्थान की राजनीति
28 जून को फ्यूल की कीमतें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, कच्ता तेल 75 डॉलर से नीचेनई दिल्ली25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज यानी 27 जून को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। एक साल से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है।
इंटरनेशनल मार्केट में डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 69 डॉलर प्रति बैरल है। इसमें 0.20% की गिरावट आई है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस 74 डॉलर प्रति बैरल हैं। इसमें 0.20% की बढ़ोतरी हुई है। आइए जान लेते हैं देश में पेट्रोल-डीजल के रेट कहां पर क्या हैं…
साल से ज्यादा समय से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे।
हालांकि इसी महीने 10 जून को पंजाब सरकार ने पेट्रोल वैट दर में करीब 1.08% की बढ़ोतरी की गई है। इससे पेट्रोल प्रति लीटर 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। जबकि डीजल वैट दर में 1.13% बढ़ोतरी होने से यह 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं जुलाई 2022 में, महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।
16 राज्यों में पेट्रोल 100 के ऊपर
देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए के ऊपर बिक रहा है। वहीं डीजल भी ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से ऊपर है।
राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
भारत में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 109.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपए प्रति लीटर है।
खबरें और भी हैं…
30 जून को ओपन होगा PKH वेंचर्स का IPO: 4 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाय, 12 जुलाई को मार्केट में लिस्ट होंगे शेयर्स
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
इंडिगो का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ के पार: ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन; इसी महीने 500 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
एलन मस्क आज 52 साल के हुए: तीन बड़े इन्वेंशन से बदली दुनिया, गांजा पीने और एम्बर हर्ड से रोमांस को लेकर भी सुर्खियों में रहे
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
जुकरबर्ग से केज फाइट के लिए मस्क की ट्रेनिंग शुरू: साथी फाइटर ने फोटो शेयर की, कहा- मस्क की पावर और स्किल से प्रभावित हूं
बिजनेस- कॉपी लिंक
शेयर
- Advertise with Us|
- DB Reporter|
- Terms & Conditions and Grievance Redressal Policy|
- Contact Us|
- RSS|
- Cookie Policy|
- Privacy Policy
Our Divisions
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
फीडबैक देंOriginal Article