6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आज:यूपी की घोसी सीट पर 49% और त्रिपुरा की दोनों सीटों पर 80% से ज्यादा वोट पड़े थे6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.35% मतदान हुआ था। झारखंड की डुमरी में 64.84% वोटिंग हुई थी।
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड की 1-1 सीट पर 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी, जबकि त्रिपुरा की दो सीटों पर वोट डाले गए थे।
चुनाव आयोग के मुताबिक, सबसे ज्यादा 89.20% वोट त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर पड़े थे। वहीं सबसे कम 50.77% मतदान यूपी की घोसी सीट पर हुआ था। इसके अलावा त्रिपुरा की धनपुर सीट पर 83.96%, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर 78.19%, केरल की पुथुपल्ली सीट पर 72.86%, झारखंड की डुमरी में 64.85% और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.44% वोट पड़े थे।
घोसी और धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से चुनाव हुए हैं। बाकी पांच सीटों पर मौजूदा विधायक का निधन होने के चलते चुनाव हुए हैं।
पश्चिम बंगाल में धुपगुड़ी सीट पर 74.35% मतदान हुआ था।
INDIA गठबंधन ने 5 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा
INDIA गठबंधन ने 5 सीट- घोसी (UP), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर मिलकर चुनाव लड़ा है। वहीं, धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) में INDIA गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट: भाजपा और सपा के बीच मुकाबला
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट जुलाई में समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। दारा सिंह ने सपा छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। अब उन्होंने भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ा है। उनके खिलाफ सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने समर्थन दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने जुलाई में इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली थी।
झारखंड की डुमरी सीट: INDIA और NDA गठबंधन के उम्मीदवार के बीच मुकाबला
डुमरी सीट पर I.N.D.I.A ब्लॉक की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की तरफ से बेबी देवी को मैदान में उतारा गया है। उनके सामने NDA गठबंधन की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) ने यशोदा देवी को उम्मीदवार बनाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
बंगाल की धुपगुड़ी सीट: भाजपा-कांग्रेस-TMC के बीच त्रिकोणीय मुकाबला
पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर I.N.D.I.A अलायंस के सदस्य कांग्रेस और तृणमूल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव में उतरे हैं। कांग्रेस ने CPI(M) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय को समर्थन दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने निर्मल चंद्र रॉय को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने तापसी रॉय को उम्मीदवार बनाया है।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का 18 जुलाई को निधन हो गया था।
केरल की पुथुपल्ली सीट: कांग्रेस और लेफ्ट के बीच मुकाबला
पुथुपल्ली सीट कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां कांग्रेस ने ओमान चांडी के बेटे को मैदान में उतारा है। CPI(M) की तरफ से जैक सी थॉमस को कैंडिडेट बनाया गया है, जबकि भाजपा ने सीनियर नेता लिजिन लाल को कैंडिडेट बनाया है।
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट: भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला
बागेश्वर सीट के विधायक चंदन राम दास के निधन के बाद भाजपा ने उनकी पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार को मैदान में उतारा है। कुमार 2022 तक इसी सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार थे और AAP की स्टेट यूनिट के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
त्रिपुरा की दो विधानसभाओं में भाजपा- CPI(M) में मुकाबला
त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर भाजपा और CPI(M) के बीच सीधा मुकाबला है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों की सीमा बांग्लादेश से लगती है। उपचुनाव के चलते यहां इंटरनेशनल बॉर्डर को सील कर दिया गया था।
खबरें और भी हैं…
IIT डायरेक्टर बोले- लैंडस्लाइड की वजह जानवरों की हत्या: इन्हें काटना बंद करना होगा; स्टूडेंट्स को मांस न खाने की शपथ दिलाई
शिमला- कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एक्सक्लूसिवप्रियंका गांधी होंगी MP में कांग्रेस की लीड कैंपेनर: 40 से ज्यादा रैली- सभाएं करेंगी, राहुल छत्तीसगढ़-राजस्थान संभालेंगे
मध्य प्रदेश- कॉपी लिंक
शेयर
बंगाल के गवर्नर ममता से बोले- राजभवन में प्रदर्शन करें: मुख्यमंत्री का आरोप- पास हुए बिल रोके गए; विधायकों की सैलरी 40-40 हजार बढ़ाई
देश- कॉपी लिंक
शेयर
मजदूर के खाते में 200 करोड़ में ट्विस्ट: हरियाणा पुलिस बोली- UP के ज्वेलर से 60 हजार ठगे; पीड़ित थाने पहुंच बोला- पुलिस धमका रही
चरखी दादरी- कॉपी लिंक
शेयर