G20 में आए मेहमानों को सुनाया जाएगा-मिले सुर मेरा तुम्हारा:प्रेसिडेंशियल डिनर में भारत के 78 पारंपरिक वाद्य यंत्र बजेंगे; इवेंट का नाम- गांधर्व आतोद्यमनई दिल्ली19 मिनट पहलेलेखक: अनिरुद्ध शर्मा
- कॉपी लिंक
G20 समिट 9 और 10 सितंबर को होगी। लेकिन दिल्ली में हाई अलर्ट 8 से 10 सितंबर तक रखा गया है।
G20 शिखर सम्मेलन के इकलौते कल्चरल इवेंट में भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत व ताकत दर्शाने के लिए भारत संगीत दर्शनम् कार्यक्रम होगा। ‘गांधर्व आतोद्यम’ नाम का यह कार्यक्रम तीन घंटे का होगा। इसमें हिंदुस्तानी संगीत, कर्नाटक संगीत और भारतीय लोकसंगीत में इस्तेमाल होने वाले सभी पारंपरिक वाद्यों (ट्रेडीशनल इंस्ट्रूमेंट्स) को एक साथ पेश किया जाएगा।
संगीत नाटक अकादमी की चेयरपर्सन डॉ. संध्या पुरेचा के अनुसार, शिखर सम्मेलन के पहले दिन राष्ट्रपति जिस डिनर को होस्ट करेंगी, उसमें एक अनोखा वाद्य वृंद पेश होगा, जिसमें 78 कलाकार भारत के 78 पारंपरिक वाद्य बजाएंगे। 78 वाद्यों में 34 हिंदुस्तानी, 18 कर्नाटक व 26 लोक संगीत के वाद्य शामिल हैं।
6 साल से 56 साल तक के कलाकार
वायलिन बजाने वाली 6 साल की रक्षिता सबसे कम उम्र की कलाकार होगी, जबकि 56 साल के ढांगली वादक सोनू धवालु म्हासे इवेंट में सबसे उम्रदराज सदस्य होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वाद्य यंत्र बजाने वालों में कुल मिलाकर 11 बच्चे, 13 महिलाएं, 6 दिव्यांग कलाकार, 26 पुरुष और 22 प्रोफेशनल्स शामिल हैं।
फिल्मी धुन का इस्तेमाल नहीं
भारत वाद्य दर्शनम् की प्रस्तुति में सभी राज्यों के वाद्य व संगीत धुन शामिल किए गए हैं। इसमें फिल्मी धुन का इस्तेमाल नहीं होगा। कार्यक्रम के तीन हिस्से होंगे- विलंबित, मध्य और द्रुत। इसमें उन रागों को शामिल किया गया है, जो भारतीय संगीत में अक्सर शाम को गाए जाते हैं।
- पहले हिस्से में… संतूर व सारंगी पर राग मालिका से शुरुआत होगी। इसके बाद राजस्थानी लोक संगीत, सुर श्रृंगार व तार शहनाई, सरस्वती वीणा सितार पर राग मालिका के साथ पहला हिस्सा धीमी गति में पूरा होगा।
- दूसरे हिस्से में… राग बिहाग, रबिंद्र संगीत,भजन- ठुमक चलत रामचंद्र और पायो जी मैंने राम रतन धन पायो, दक्षिण भारतीय, पूर्वोत्तर का लोक संगीत, राग भूपाली, देश, खमाज व मालकौंस के साथ दूसरे हिस्से का समापन होगा।
- तीसरे हिस्से में… राग दरबारी, एकला चलो, राग मोहनम के अलावा समापन राग भैरवी, दादरा और मिले सुर मेरा तुम्हारा से होगा, जिसमें सभी 78 वाद्य एक साथ बजेंगे।
हर मेहमान के डिजिटल वॉलेट में एक हजार रु. डालेंगे
भारत सरकार जी-20 समिट के लिए 21 राष्ट्राध्यक्ष आज दिल्ली पहुंचेंगे। आने वाले सभी विदेशी मेहमानों के वॉलेट में एक हजार रु. तक डालेगी, ताकि दुनिया को अपनी डिजिटल ताकत दिखा सके।
ऐसा है दोनों दिन का शेड्यूल
9 सितंबर- पीएम के साथ वेलकम फोटोग्राफी
- सुबह 9.30 बजे: भारत मंडपम पर मेहमानों का आगमन। ट्री ऑफ फायर पर पीएम के साथ वेलकम फोटोग्राफी होगी। लीडर्स लाउंज में मेहमान जुटेंगे।
- सुबह 10.30 बजे: समिट हॉल में वन अर्थ परपहला सेशन होगा। इसके बाद लंच।
- दोपहर 1.30 बजे: मेहमानों की द्विपक्षीय मुलाकात।
- दोपहर 3.00 बजे: समिट हॉल में वन फैमिली पर दूसरा सेशन। मेहमान होटल लौटेंगे।
- शाम 7.00 बजे: डिनर के लिए मेहमान आएंगे। यहां भी वेलकम फोटोग्राफी होगी।
- रात 8.00 बजे: डिनर के दौरान चर्चा।
- रात 9.10 बजे: लीडर्स लाउंज में मेहमान जुटेंगे और यहां से वापस होटल लौटेंगे।
10 सितंबर- वन फ्यूचर पर तीसरा सेशन और द्विपक्षीय मुलाकातें
- सुबह 8.15 बजे: राजघाट पर मेहमानों का आगमन। यहां बने लीडर्स लाउंज में पीस वॉल पर दस्तखत करेंगे।
- सुबह 9.00 बजे: महात्मा गांधी की समाधि पर मेहमान श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद भक्ति गीतों का आयोजन।
- सुबह 9.20 बजे: मेहनमान भारत मंडपम पहुंचेंगे।
- सुबह 10.15 बजे: साउथ प्लाजा में पौधरोपण समारोह होगा।
- सुबह 10.30 बजे: समिट हॉल में वन फ्यूचर पर तीसरा सेशन। नई दिल्ली घोषणा पत्र का ऐलान, समापन एवं हस्तातंरण।
- दोपहर 12.30 बजे: द्विपक्षीय मुलाकातें और मेहमानों की वापसी।
G20 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
G20 के मेहमानों का स्वागत करेगी AI एंकर
G20 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे ही भारत मंडपम में एंट्री लेंगे, सबसे पहले AI एंकर भारतीय अंदाज में उनका स्वागत करेगी। आगे बढ़ते ही एक दीवार दिखती है। इसे ‘भारत: वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया है। प्रदर्शनी के दूसरे हिस्से में डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन और तीसरे हिस्से में गीता AI है। पढ़ें पूरी खबर…
G20 समिट की सिक्योरिटी में 1.30 लाख जवान
दिल्ली पुलिस के 50 हजार जवान, NSG, CRPF, CAPF और आर्मी के करीब 80 हजार जवान, बुलेट प्रूफ गाड़ियां, एंटी ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम, फाइटर जेट राफेल, एयरफोर्स और सेना के हेलिकॉप्टर, हवा में 80 किमी तक मार करने वाली मिसाइल, चेहरा पहचानने वाले कैमरे, दिल्ली के आसपास के 4 एयरपोर्ट अलर्ट मोड पर… ये सब G20 समिट की सुरक्षा के लिए हैं। पढ़ें पूर खबर…
खबरें और भी हैं…
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के नतीजे आज: यूपी की घोसी सीट पर 49% और त्रिपुरा की दोनों सीटों पर 80% से ज्यादा वोट पड़े थे
देश- कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर अपडेट्स: भारत के टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना यूएस ओपन मेन्स डबल्स के फाइनल में; ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने
देश- कॉपी लिंक
शेयर
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में चांदी के कमल पर भगवान का अभिषेक: कामधेनु ने 251 किलो पंचामृत से स्नान कराया, 500 किलो गुलाब के फूल-इत्र की वर्षा
देश- कॉपी लिंक
शेयर
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफDMK नेता ए. राजा बोले- सनातन धर्म HIV-कोढ़ जैसा: UPI से अब कैश निकाल सकेंगे; मोहन भागवत आरक्षण के पक्ष में
देश- कॉपी लिंक
शेयर